Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

    By Tv36 HindustanApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत हो गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया उनके साथ AAP के 7 सांसद हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है। जब राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनके साथ मंच पर 6 अन्य सांसद- संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी ने पार्टी छोड़ दी। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है और इसी वजह से दो-तिहाई सांसद में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। इसे अरविंद केजरीवाल के लिए अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
    पार्टी असल मुद्दों से भटक गई’
    भाजपा में शामिल होते हुए राघव चड्ढा ने अपनी पूर्व पार्टी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा, आज उसी ने मेरी आवाज को दबाना शुरू कर दिया था। आम आदमी पार्टी अब अपने उन बुनियादी उसूलों और असल मुद्दों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए हमने आंदोलन किया था।’

    राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। चड्ढा ने कहा कि पार्टी की बागी नेता स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत कई राज्यसभा सदस्यों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। चड्डा, पाठक और अशोक मित्तल ने दावा किया कि आप के दस में से सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है।PM मोदी की जमकर की तारीफ
    बीजेपी का पटका पहनते ही राघव चड्ढा के सुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पूरी तरह बदल गए। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने बीते वर्षों में कई ऐसे साहसिक और कड़े फैसले लिए हैं, जिन्हें लेने से पहले की सरकारें हिचकिचाती थीं। उनके विजन और इच्छाशक्ति की वजह से आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।’

    सांसदों के टूटने से संकट में ‘आप’
    राघव चड्ढा के इस बड़े कदम के बाद आम आदमी पार्टी के खेमे में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। स्वाति के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता जैसे दिग्गज नेताओं ने भी ‘आप’ को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। एक साथ इतने बड़े चेहरों का पार्टी छोड़ना अरविंद केजरीवाल के लिए एक ऐतिहासिक और निर्णायक झटका माना जा रहा है, जिससे राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का वजूद अब संकट में नजर आ रहा है।

    केजरीवाल के करीबी थे राघव
    बता दें कि राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का बेहद करीबी और भरोसेमंद सिपहसालार माना जाता था। पंजाब चुनाव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में उनका बीजेपी में जाना आम आदमी पार्टी के भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर रहा है।

    Post Views: 395

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबढ़ते बिजली खर्च पर लगाएं ब्रेक, ये 6 उपाय जो अब कम करेंगे बिल …
    Next Article बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राघव चड्ढा समेत 7 राजयसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में होने पर सीएम साय का आया बयान…

    April 24, 2026

    प्रदेश में बीज दर लिस्ट जारी, जानें पूरी जानकारी…

    April 24, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आया पहला रिएक्शन…

    April 24, 2026

    किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राघव चड्ढा समेत 7 राजयसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में होने पर सीएम साय का आया बयान…
    • प्रदेश में बीज दर लिस्ट जारी, जानें पूरी जानकारी…
    • राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का आया पहला रिएक्शन…
    • किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’ मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका क्या सरकार देगी राहत ….
    • बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?