Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…
    राष्ट्रीय

    ED का बड़ा खुलासा विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में 6.5 करोड़ खर्च इन राज्यों में छापेमारी…

    By Tv36 HindustanApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– नक्सल प्रभावित इलाकों में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया है कि अमेरिका से आए पैसों का इस्तेमाल बस्तर और धमतरी में धार्मिक गतिविधियों के विस्तार में की गई।

    जांच एजेंसी के मुताबिक, नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 95 करोड़ रुपए विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत लाए गए। अमेरिकी एजेंसी की ओर से जारी करीब 6.5 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के इलाकों में खर्च किए गए हैं। यह पूरा मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)’ नामक संगठन और उससे जुड़े लोगों से जुड़ा है।
    विदेशी नागरिक को हिरासत में लेने के बाद हुआ खुलासा

    इस मामले में मिकाह मार्क नाम के विदेशी नागरिक को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ब्यूरो ने ED के लुकआउट सर्कुलर के आधार पर हिरासत में लिया। उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए भारत में कैश निकाला जा रहा था।
    ED ने 18 और 19 अप्रैल को देशभर में 6 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में सामने आया कि अमेरिका के Truist Bank से जुड़े विदेशी डेबिट कार्ड भारत लाकर अलग-अलग राज्यों के एटीएम से बार-बार नकदी निकाली जा रही थी। ऐसा कर नियामकीय व्यवस्था और वित्तीय निगरानी तंत्र को चकमा दिया जा रहा था।

    ‘द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)’ संगठन का पूरा नेटवर्क

    यह पूरा मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI)’ नामक संगठन और उससे जुड़े लोगों से जुड़ा है। यह संगठन ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए काम करता है। ED के अनुसार, यह संगठन FCRA के तहत पंजीकृत नहीं है, फिर भी विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल गतिविधियों के संचालन में किया जा रहा था।

    95 करोड़ रुपए भारत में लाए गए

    जांच में यह भी सामने आया कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 95 करोड़ रुपए विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत में लाए गए। वहीं लेन-देन का रिकॉर्ड रखने के लिए ऑनलाइन बिलिंग और अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे कथित तौर पर विदेश से ऑपरेट किया जा रहा था।

    डेबिट कार्ड, कैश-दस्तावेज जब्त

    छापेमारी में ED ने 25 विदेशी डेबिट कार्ड, 40 लाख रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल सबूत और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। एजेंसी का कहना है कि यह एक संगठित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

    Post Views: 220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इनके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है…
    Next Article निःशुल्क हार्ट फेलियर परामर्श शिविर: 28–29 अप्रैल को विशेषज्ञ देंगे सलाह, जांचों पर विशेष छूट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…

    April 25, 2026

    ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…

    April 25, 2026

    लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

    April 25, 2026

    प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    • ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…
    • लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
    • प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…
    • मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?