Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…
    समाचार

    इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…

    By Tv36 HindustanApril 27, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐतिहासिक फैसला किया है और सरकार अब 50 प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं भी खरीदेगी. इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने पानी की कमी के कारण कम विकसित दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त दानों की सीमा 6 प्रतिशत बढ़ा दी है.

    गेहूं की खराब चमक और कम विकसित दाने को लेकर किसानों के मन में संशय है कि इसका क्या होगा, जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐतिहासिक फैसला किया है. सीएम डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं और उनके प्रयासों का असर भी दिखाई देने लगा है. उनकी कोशिशों की सफलता का अंदाजा इस निर्णय से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार अब 50 प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं भी खरीदेगी. इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने पानी की कमी के कारण कम विकसित दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त दानों की सीमा 6 प्रतिशत बढ़ा दी है. इन फैसलों के पीछे की वजह अन्नदाता को समृद्ध करना है. सीएम डॉ. यादव किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

    गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया. इस फैसले के मुताबिक, अब किसानों को उनकी भूमि के बदले 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा. यह निर्णय किसानों के अधिकारों की रक्षा करेगा और उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा. राज्य सरकार ने दलहन, उड़द और तिलहन फसल, सरसों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उड़द को तय समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा और किसानों को तय समर्थन मूल्य के अतिरिक्त खरीदी गई उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस राशि भी दी जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोयाबीन की सफलता के बाद सरसों पर भी भावांतर योजना लागू करने की घोषणा कर चुके हैं. इससे सरसों के बाजार भाव में वृद्धि हुई है. किसानों को सरसों का दाम एमएसपी से भी ज्यादा मिल रहा है.

    आत्मनिर्भर बनेंगे किसान
    बता दें कि राज्य सरकार साल 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है. इस वर्ष किसानों को मात्र पांच रुपये में कृषि पंप का कनेक्‍शन दिया जा रहा है. सरकार की योजना है कि हमारे किसानों को रात के बदले दिन में ही सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिले. दूसरी ओर, राज्य सरकार की कृषक मित्र योजना में 90 प्रतिशत सब्सिडी पर किसान को सोलर सिंचाई के पंप भी दिए जा रहे हैं. इससे बिजली के मामले में किसान आत्मनिर्भर बनेंगे.

    मनचाहे स्थानों से मिलेगी खाद
    प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता 5.90 लाख मीट्रिक टन है. इसके अलावा अन्य उर्वरक के भी पर्याप्त भंडारण हैं. सरकार ने उर्वरकों की वितरण प्रणाली में भी सुधार किया गया है. नवाचार और तकनीक का उपयोग कर किसानों को अब बिना लाइन लगाए मनचाहे स्थानों से खाद दिलाने की व्यवस्था की गई है.

    दूध से जरिए बढ़ाएंगे किसानों की आय
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं. उनकी योजना के मुताबिक, नई 1752 दुग्ध समितियों का गठन किया गया है. राज्य में रोज दूध का कलेक्शन 10 लाख किलोग्राम से ज्यादा हो गया है. इस तरह अभी तक दुग्ध उत्पादक किसानों को 1600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है. किसानों को अब दूध का दाम प्रति किलो 8 से 10 रुपये बढ़कर मिल रहा है. इसी तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को 25% एसटीएससी को 33% का अनुदान मिलेगा. 40 लाख रुपये की डेयरी यूनिट लगाने पर राज्य सरकार 10 लाख की सब्सिडी भी देगी.

    आर्थिक सहायता बढ़ा रही संपन्नता
    मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना भी संचालित करती है. यह राज्य सरकार की अहम योजना है, जिसके जरिये किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाती है. यह 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है. ये रकम सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है.

    8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात

    • गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है.
    • उपार्जन केंद्रों की क्षमता 1000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन कर दी गई है.
    • स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी, जरूरत लगी तो और बढ़ा दी जाएगी
    • किसानों के लिए मध्य प्रदेश में 3 हजार 516 उपार्जन केन्द्र संचालित हैं.
    • कुल 8 लाख 55 हजार कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है.
    • 3 लाख 96 हजार कृषकों से 16 लाख 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित कर 2 हजार 527 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.
    • मध्यम-बड़े श्रेणी के 40 हजार 457 कृषकों द्वारा 5 लाख 88 हजार मीट्रिक टन मात्रा के स्लॉट बुक किए गए हैं.
    • किसानों को तहसील के स्थान पर जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय की सुविधा दी गई है.
    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…
    Next Article जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अब बार-बार केवाईसी की झंझट खत्म, सरकार ला रही ‘पोर्टेबल केवाईसी’ की व्यवस्था…

    April 27, 2026

    श्रीकृष्ण की शरण में ऐसा समर्पण, जो बदल दे जीवन, प्रेमानंद महाराज की ये सच्ची सलाह

    April 27, 2026

    क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को, विशेष विधानसभा सत्र से पहले सरकार की ये बड़ी रणनीति…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब बार-बार केवाईसी की झंझट खत्म, सरकार ला रही ‘पोर्टेबल केवाईसी’ की व्यवस्था…
    • श्रीकृष्ण की शरण में ऐसा समर्पण, जो बदल दे जीवन, प्रेमानंद महाराज की ये सच्ची सलाह
    • क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…
    • छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को, विशेष विधानसभा सत्र से पहले सरकार की ये बड़ी रणनीति…
    • प्रदेश में फूड पार्क योजना पटरी से उतरीकरोड़ों की जमीन खाली, कई जगह बदल रहा इस्तेमाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?