Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…
    समाचार

    जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…

    By Tv36 HindustanApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- क्या आप भी बैटरी हेल्थ की फिक्र के चलते फोन को सिर्फ 80% तक चार्ज करते हैं? कम ही लोग जानते हैं कि इस तरह से वे अपना नुकसान कर रहे हैं। दरअसल फोन को पहले दिन से सिर्फ 80% तक चार्ज करने का मतलब है कि आप फोन की 20% पावर को बेकार छोड़ देते हैं। इसके बावजूद कुछ सालो में बैटरी हेल्थ गिरती जरूर है और तब आप चाहकर भी फोन की 100% बैटरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाते।

    लंबे समय से सलाह दी जाती रही है कि बैटरी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए फोन को 20-80% के बीच चार्ज करना चाहिए। बड़ी तादाद में लोग इस नियम को फॉलो भी करते हैं और अपने फोन की चार्जिंग को 20% से कम नहीं होने देते और 80% से ज्यादा फोन को चार्ज नहीं करते। बताया जाता है कि इससे बैटरी हेल्थ को कम नुकसान होता है। हालांकि यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। दरअसल फोन की बैटरी सिर्फ 80% चार्ज करने से आप अनजाने में अपने फोन की 20% क्षमता को पहले ही दिन से खत्म कर देते हैं। इसे यूं समझें कि आप एक दमदार बैटरी वाले फोन पर पूरे पैसे खर्चते हैं लेकिन 80% तक चार्ज करके आप खुद ही उसे एक पुराने और कमजोर बैटरी वाले फोन की तरह इस्तेमाल करते हैं

    इसके अलावा समय के साथ फोन की बैटरी डीग्रेड जरूर होती है। ऐसे में कुछ सालों के बाद आप अपने फोन को चाह कर भी फुल पोटेंशियल पर इस्तेमाल ही नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्रैक्टिस से सॉफ्टवेयर कैलिब्रेशन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जिससे फोन फुल कैपेसिटी पर काम करना बंद कर देता है।

    अक्सर देखा गया है कि लोग बैटरी हेल्थ के चक्कर में भूल जाते हैं कि वे फोन को 20% कम इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इसे ऐसे समझें कि अगर आपके पास 5000mAh बैटरी वाला फोन है, तो आप 80% फोन चार्ज करके उसकी सिर्फ 4000mAh बैटरी को ही इस्तेमाल कर पाते हैं।

    ऐसे में आप पूरे पैसे चुकाकर भी फोन की पूरी पावर का इस्तेमाल खुद अपनी मर्जी से नहीं करते।

    इस नियम का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि फोन को 80% तक चार्ज करने से भी बैटरी हेल्थ गिरना रुकती नहीं। दरअसल फोन की बैटरी कैमिकल रिएक्शन के चलते चार्ज और डिस्चार्ज होती है। अपनी बनावट के चलते कितना भी संभालकर इस्तेमाल करने पर बैटरी हेल्थ गिरती ही है। ऐसे मे आप 80% चार्ज करके भी फोन की बैटरी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रख पाएंगे और कुछ सालों बाद चाह कर भी उसे 100% क्षमता पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    आज के समय में 80% चार्जिंग की जरूरत नहीं
    आज के समय में 80% तक चार्ज करने से बेहतर है कि आप फोन के फीचर्स को इस्तेमाल करें। इससे फोन रात भर सिर्फ 80% चार्जिंग पर रहता है और आपकी आदत को देखते हुए उस समय 100% तक चार्ज होता है, जिस समय आप फोन को इस्तेमाल करते हैं।

    Post Views: 255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…

    April 27, 2026

    आज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव; मुख्यमंत्री ने इतने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…

    April 27, 2026

    यह हैं छत्तीसगढ़ के सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, जहां कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं AC और कूलर…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जाने क्यों 80% तक फोन चार्ज करना है बड़ी गलती; सच जानकार आप भी करने लगेंगे इतने % चार्ज…
    • इतने प्रतिशत खराब चमक वाला गेहूं, घबराएं नहीं किसान, इन्हें भी खरीदेगी सरकार: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला…
    • आज का मौसम 27 अप्रैल; इतने राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव; मुख्यमंत्री ने इतने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद…
    • यह हैं छत्तीसगढ़ के सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, जहां कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं AC और कूलर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?