Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बंगाल में खिला कमल; ममता बनर्जी की हार पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने…
    राष्ट्रीय

    बंगाल में खिला कमल; ममता बनर्जी की हार पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने…

    By Tv36 HindustanMay 4, 2026No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे साफ हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है। पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली स्थित मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम करीब 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे जीत का जश्न मनाने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

    विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया: पीएम मोदी
    बंगाल जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,’पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। मैं उन सभी को नमन करता हूं। वर्षों तक उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।’

    2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं। जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।’

    बंगाल जीत पर कुछ देर में पीएम मोदी का संबोधन
    पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत और ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में (शाम लगभग 6:30 बजे) भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इस संबोधन में चुनावी नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

    चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- युवा भारत अब विकास को दे रहा प्राथमिकता
    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि यह जनादेश ‘विकसित भारत’ के विजन पर लोगों के भरोसे को दिखाता है।

    पश्चिम बंगाल की जीत पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से केंद्र सरकार महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है। सूबे के विकास को प्राथमिकता दे रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भाजपा की सरकार बनकर रहेगी।

    पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित बंगाल’ देखना चाहते हैं लोग : भाजपा प्रभारी मंगल पांडे
    पश्चिम बंगाल के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत के बाद जश्न शुरू हो गया है। कोलकाता के सॉल्ट लेक में स्थित भाजपा कार्यालय में नेता जुटने लगे हैं और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। भाजपा के बंगाल प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि रुझान बहुत साफ हैं। राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘विकसित बंगाल’ चाहती है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा सांसद संजय जायसवाल, महेश शर्मा और बिप्लब कुमार देब पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच सुबह कोलकाता स्थित भाजपा दफ्तर पहुंचे। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी मंगल पांडे भी कार्यालय पहुंचे।

    श्रीलंका के विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को दी बधाई
    श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। श्रीलंकाई नेता सजित प्रेमदासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत पर बधाई। यह जनादेश लोगों की इच्छा और लोकतांत्रिक भागीदारी की हमेशा रहने वाली ताकत को दिखाता है। भारत की लगातार तरक्की और स्थिरता की कामना करता हूं।’

    बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला’, पीएम मोदी का पुराना बयान वायरल
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने बिहार में भाजपा की जीत को बंगाल में संभावित जीत का संकेत बताया था। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जश्न के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘गंगा जी बिहार से बंगाल तक बहती है। बिहार की जीत ने पश्चिम बंगाल में विजय का रास्ता खोल दिया है।’

    पीएम मोदी के संबोधन पर देश की नजरें
    पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। कुछ सीटों पर पुनर्मतदान (रीपोलिंग) भी हुई। हालांकि दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर अभी भी मतदान बाकी है। यहां झड़पों की खबरों के चलते चुनाव आयोग ने रीपोल कराने का फैसला लिया था। ऐसे में सभी की नजरें अब अंतिम नतीजों और पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं, जो आगे की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

    Bengal: बंगाल जीत पर पीएम मोदी की शाम 6.30 बजे स्पीच
    विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत की उम्मीद है, क्योंकि मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है। इसी बीच, जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 6.30 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए है। बता दें कि चुनाव नतीजों के दौरान यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं। इस बार भी चुनावी रुझानों के बीच उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

    बीजेपी के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाने शुरू किए
    असम और पश्चिम बंगाल चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां तक कि पार्टी के समर्थकों ने अभी से ही ढोल नगाड़े बजाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर समारोह के लिए जोरों शोरों से तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद समारोह में शामिल होंगे।

    बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
    पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर ‘कमला भोग’ व ‘झाल मुड़ी’ जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। कोलकाता में पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं और जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय नेता नारायण चट्टोपाध्याय ‘कमला भोग’ व ‘झाल मुड़ी’ लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी को ‘झाल मुड़ी’ खिलाई।
    पीएम मोदी ने बंगाल में कई चुनावी सभाएं की थी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कई चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो किए। अपने भाषणों में उन्होंने बार-बार यह दावा किया था कि इस बार बंगाल में कुछ ऐसी सीटें भी होंगी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।

    Post Views: 480

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला…
    Next Article असम-बंगाल में बंपर जीत पर पीएम का बयान लंबी साधना आज सिद्धि में बदल गई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा…

    May 4, 2026

    एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, इस नाम से गूंजा गांव का आंगन…

    May 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार…

    May 4, 2026

    पश्चिम बंगाल में खिला कमल, ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी बधाई…

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा…
    • एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, इस नाम से गूंजा गांव का आंगन…
    • मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार…
    • पश्चिम बंगाल में खिला कमल, ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी बधाई…
    • असम-बंगाल में बंपर जीत पर पीएम का बयान लंबी साधना आज सिद्धि में बदल गई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?