Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…
    तकनीकी

    क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…

    By Tv36 HindustanMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:- स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी है. स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत पर रियल टाइम में नजर रखी जा सकती है.

    Smart Electricity Meter Technology: उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को खत्म कर दिया है. जिन ग्राहकों के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, वो अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे. दरअसल, पिछले काफी समय से स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध हो रहा है. लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था को खत्म किया गया है. लोगों की शिकायत थी कि स्मार्ट मीटर नॉर्मल मीटर से तेज चलते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्मार्ट मीटर किस टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और क्या ये नॉर्मल मीटर से तेज चलते हैं.

    क्या स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं?

    स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की शिकायतें थीं कि ये नॉर्मल मीटर से तेज चलते हैं. इस पर बिजली विभाग ने स्पष्टीकरण दिया था कि यह सही जानकारी नहीं है. स्मार्ट मीटर भी नॉर्मल मीटर की तरह ही चल रहे हैं. विभाग के अधिकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर के तेज चलने की बात गलत है. इन मीटर में सिम कार्ड होता है, जो डेटा सिस्टम को भेजता है. इससे बीच में किसी भी तरह के ह्युमन एरर का चांस नहीं रहता. इसके लिए कुछ मीटरों पर ट्रायल भी किया गया था. अधिकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता खुद रीडिंग देख सकते हैं.

    उत्तर प्रदेश में कितने स्मार्ट मीटर?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 3.5 करोड़ उपभोक्ता हैं, जिनमें से 87 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. अब शिकायतों के बीच सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी रोक दिया है. केंद्र सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है.

    किस टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं स्मार्ट मीटर?

    बिजली के स्मार्ट मीटर काफी एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं. ये रियल टाइम में एनर्जी की खपत को रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसकी सीधी जानकारी उपभोक्ता के साथ-साथ बिजली विभाग तक पहुंच जाती है. ये मीटर रेडियो फ्रीक्वेंसी या सेलुलर नेटवर्क की मदद से डेटा भेजने और सटीक बिलिंग जैसे काम करते हैं. ये हर 15 मिनट या एक घंटे पर एनर्जी यूसेज को रिकॉर्ड करते हैं. इससे यूजर ऐप के जरिए यह देख सकता है कि उसके मीटर से कितनी बिजली की खपत हो रही है. स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर लगाम लगाने में भी मदद मिलती है.

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…
    Next Article नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…

    May 6, 2026

    MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…

    May 6, 2026

    बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…

    May 6, 2026

    किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…
    • क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…
    • MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…
    • बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…
    • किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?