Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…
    छत्तीसगढ

    सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…

    By Tv36 HindustanMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– बुधवार की शुरुआत कई अहम राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं पद्मश्री फूलबासन बाई से जुड़ी घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होगा और राजधानी रायपुर में यूनियन क्लब का बहुप्रतीक्षित समर कैंप भी शुरू हो रहा है।

    मंत्रालय में मुख्यमंत्री साय की महत्वपूर्ण बैठक
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति और विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।

    फूलबासन बाई प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
    पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई के कथित अपहरण प्रयास की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब राज्य की प्रतिष्ठित महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ रहे हैं, जबकि सरकार कानून व्यवस्था सुधारने में विफल साबित हो रही है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

    महिला कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित
    छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस फिलहाल स्थगित कर दी गई है। कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मीडिया वार्ता होने वाली थी। हालांकि स्थगन के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    चांपा और तिलई में जनसमस्या निवारण शिविर आज
    राज्य सरकार के “सुशासन तिहार 2026” अभियान के तहत आज जांजगीर-चांपा जिले में दो स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। प्रमुख आयोजन नगर पालिका चांपा-रूद्रेश्वर शरण सिंह सामुदायिक भवन,ग्राम पंचायत तिलई (अकलतरा)-शासकीय हाई स्कूल परिसर किया गया है। इन शिविरों में नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

    यूनियन क्लब में आज से समर कैंप
    रायपुर के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब में आज से बच्चों और युवाओं के लिए समर कैंप शुरू हो रहा है, जो 15 जून तक चलेगा। कैंप का उद्घाटन विधायक पुरंदर मिश्रा, सांसद सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे करेंगे। इसमें स्वीमिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेल शामिल है। स्वीमिंग प्रशिक्षण सुबह 8 से 10 बजे तक होगा, जबकि अन्य खेलों की कोचिंग शाम को आयोजित की जाएगी।

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…
    Next Article इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…

    May 6, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…

    May 6, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…

    May 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे इतने और नए न्यायाधीश; कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब कितनी हो जाएगी संख्या जाने…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…
    • इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम साय की अहम बैठक, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का निशाना,महिला सुरक्षा पर सियासत तेज, आज से समर कैंप की शुरुआत…
    • प्रदेश में बदला मौसम: अगले 2 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट…
    • सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे इतने और नए न्यायाधीश; कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब कितनी हो जाएगी संख्या जाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?