Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » …तो इसलिए कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें पुराना किस्सा…
    राजनीति

    …तो इसलिए कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें पुराना किस्सा…

    By Tv36 HindustanMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय इस चुनाव में राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने इपने पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। वहीं अब एक्टर विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी बैठ गए हैं।

    बता दें कि दो साल पहले विजय ने TVK बनाई और राजनीति में एंट्री की। पहले इलेक्शन में ही DMK-AIDMK जैसे धुरंधरों को पछाड़कर विजय ने सभी को चौंकाया। अब उनको लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसका कनेक्शन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से है।
    कांग्रेस जॉइन नहीं करके चमकी किस्मत
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर विजय साल 2009 में ही कांग्रेस जॉइन करने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी की शर्त को मानने से उन्होंने मना कर दिया था। इसलिए कांग्रेस जॉइन करने की उनकी हसरत अधूरी ही रह गई थी, लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि राहुल गांधी को न करने के बाद उनकी किस्मत ऐसे चमकेगी कि वे नई पार्टी बनाएंगे, पहला ही चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।
    लेकिन उस समय अगर वे शर्त मान लेते तो एक्टर विजय और उनके पिता कांग्रेस नेता होते। उस वक्त साल 2009 में केंद्र में UPA-2 की सरकार थी। एक्टर विजय अपने पिता एसए चंद्रशेखर और कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलनीयप्पन के साथ दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलने गए थे।

    राहुल गांधी ने रखी थी शर्त
    उस समय एक्टर विजय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को जॉइन करना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी NSUI और यूथ कांग्रेस को नए सिरे से संगठित कर रहे थे और विजय के सामने शर्त रखी कि वे कांग्रेस जॉइन करने की जगह सीधे यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें।

    विजय को राहुल गांधी की शर्त मंजूर नहीं थी। उस वक्त यूपीए सरकार की सहयोगी पार्टी द्रमुक भी एक्टर विजय का विरोध कर रही थी। उस वक्त एक्टर विजय करीब 34 साल के थे और 50वीं फिल्म कर रहे थे। राहुल गांधी की शर्त को इनकार करने के बाद चेन्नई लौट गए और वापस फिल्मों में काम करने लग गए।
    खबरों के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व सहयोगी द्रमुक (DMK) भी नहीं चाहती थी कि एक्टर विजय कांग्रेस पार्टी जॉइन करें। द्रमुक के विरोध और विजय के शर्त मानने से इनकार करने की वजह से कांग्रेस सुपरस्टार को अपना नहीं बना पाई। लेकिन उस वक्त अगर विजय कांग्रेस जॉइन करन लेते तो शायद आज तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती।

    Views: 940
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleये केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम सीएम साय…
    Next Article अब इस जिले होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…

    November 6, 2026

    भारत ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत कई विदेशियों को पासपोर्ट नियमों में दी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये नया आदेश…

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

    November 6, 2026

    आज मनाया जा रहा है धनतेरस, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय और पूजा मुहूर्त…

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली से पहले सीएम साय ने खोला नौकरियों का पिटारा, युवाओं को 1,703 पदों की सौगात,सहायक ग्रेड-3 सहित इन पदों पर होगी भर्ती…
    • भारत ने कुछ पाकिस्तानी नागरिकों समेत कई विदेशियों को पासपोर्ट नियमों में दी छूट, गृह मंत्रालय ने जारी किया ये नया आदेश…
    • मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…
    • आज मनाया जा रहा है धनतेरस, जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय और पूजा मुहूर्त…
    • सिंह के रोजगार में वृद्धि तो कन्या राशि को होगा आकस्मिक धन लाभ, जानें आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?