नई दिल्ली:–:तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय इस चुनाव में राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने इपने पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। वहीं अब एक्टर विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी बैठ गए हैं।
बता दें कि दो साल पहले विजय ने TVK बनाई और राजनीति में एंट्री की। पहले इलेक्शन में ही DMK-AIDMK जैसे धुरंधरों को पछाड़कर विजय ने सभी को चौंकाया। अब उनको लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसका कनेक्शन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से है।
कांग्रेस जॉइन नहीं करके चमकी किस्मत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर विजय साल 2009 में ही कांग्रेस जॉइन करने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी की शर्त को मानने से उन्होंने मना कर दिया था। इसलिए कांग्रेस जॉइन करने की उनकी हसरत अधूरी ही रह गई थी, लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि राहुल गांधी को न करने के बाद उनकी किस्मत ऐसे चमकेगी कि वे नई पार्टी बनाएंगे, पहला ही चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।
लेकिन उस समय अगर वे शर्त मान लेते तो एक्टर विजय और उनके पिता कांग्रेस नेता होते। उस वक्त साल 2009 में केंद्र में UPA-2 की सरकार थी। एक्टर विजय अपने पिता एसए चंद्रशेखर और कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलनीयप्पन के साथ दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलने गए थे।
राहुल गांधी ने रखी थी शर्त
उस समय एक्टर विजय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को जॉइन करना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी NSUI और यूथ कांग्रेस को नए सिरे से संगठित कर रहे थे और विजय के सामने शर्त रखी कि वे कांग्रेस जॉइन करने की जगह सीधे यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें।
विजय को राहुल गांधी की शर्त मंजूर नहीं थी। उस वक्त यूपीए सरकार की सहयोगी पार्टी द्रमुक भी एक्टर विजय का विरोध कर रही थी। उस वक्त एक्टर विजय करीब 34 साल के थे और 50वीं फिल्म कर रहे थे। राहुल गांधी की शर्त को इनकार करने के बाद चेन्नई लौट गए और वापस फिल्मों में काम करने लग गए।
खबरों के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व सहयोगी द्रमुक (DMK) भी नहीं चाहती थी कि एक्टर विजय कांग्रेस पार्टी जॉइन करें। द्रमुक के विरोध और विजय के शर्त मानने से इनकार करने की वजह से कांग्रेस सुपरस्टार को अपना नहीं बना पाई। लेकिन उस वक्त अगर विजय कांग्रेस जॉइन करन लेते तो शायद आज तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती।
