रायपुर, 23 नवंबर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित राजधानी शहर रायपुर के महादेवघाट पहुंचकर नाव से खारून नदी का एनिकेट की ओर एवं चारों ओर से निरीक्षण करते हुए गोवर्धन नाला क्षेत्र से खारून नदी में जा रहे गन्दे पानी के झाग को प्रत्यक्ष देखा.
इस दौरान महापौर श्री ढेबर ने नाव से नदी का निरीक्षण करते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव को मोबाइल पर तत्काल नगर निगम जोन 8 के विशेष सफाई गैंग को खारून नदी में नाव से भेजकर विशेष टीम से सफाई करवाते हुए नदी से झाग को पूरी तरह से हटाया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.