Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…
    समाचार

    आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…

    By Tv36 HindustanMay 13, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, लाभ और नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, आर्थिक जोखिम और पारिवारिक विवादों से सावधान रहने की जरूरत होगी। मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं।
    वहीं तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। कुछ राशियों के लिए लंबी यात्रा, नए कार्यों की शुरुआत और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के संकेत हैं। जानिए आज का विस्तृत राशिफल और कैसा रहेगा आपका पूरा दिन।
    मेष – आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। आज आपका बहुत दिन से रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। अपने कार्य को लेकर आप आज प्रसन्न नजर आएंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण करना आपके लिए जरूरी है। आज आप अपने व्यापार व्यवसाय में लाभ अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में माहौल शानदार रहेगा। आज परिवार के साथ किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं।

    वृषभ – आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप अपने खास मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मौसम के लिहाज से स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
    मिथुन – आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में शांत रहना जरूरी है। क्रोध के कारण आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से कुछ परेशानियां रहेंगी। हालांकि, आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज कर्ज के बोझ के कारण आप परेशान और चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद बन सकते हैं। आज आपको परिवार के लोगों का सपोर्ट महसूस होगा। कुछ बातों को लेकर पारिवारिक माहौल न बिगड़ने दें।

    कर्क – आज कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि, आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। आज बड़े आर्थिक जोखिम न उठाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र परिवर्तन के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज आपको दबाव में रहकर कार्य करना होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद बने रहेंगे।

    सिंह – आज का दिन शानदार है। आज आपको बड़ी सफलता अर्जित होने वाली है। खासकर, आज आपको अपने से बड़े लोगों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। आज धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते अच्छे होंगे। मित्रों के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा।

    कन्या – आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज मन प्रसन्नता से भरा नजर आएगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आपका पूर्ण होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग रहेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। आज घर पर परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद रहेंगे।

    तुला – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के साथ गुजरने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। बड़ी आर्थिक जोखिम न उठाएं। अधिकारी वर्ग से मतभेद रहेंगे। पारिवारिक लोगों से आज आपका विवाद हो सकता है। आज अपने स्वभाव में शांति रखें, नहीं तो आपको बड़े विरोध का सामना करना होगा।

    वृश्चिक – आज आपके कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना होगा। आज आपका पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपको कर्ज के बोझ को ज्यादा न बढ़ने दें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

    धनु – आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज नए कार्यों की कार्य योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में बदलाव के साथ सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबाव बढ़ेगा। नौकरी क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
    मकर – आज का दिन आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मौज मस्ती के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में आज लाभ के योग बनेंगे। आपके सपोर्टर आपका साथ देंगे। नौकरी में आज आपको बड़ा दायित्व सौंपा जा सकता है। आज मन अध्यात्म से भरा रहेगा। किसी बड़े धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज नए भवन वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

    कुंभ – आज का दिन आप स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण कार्य क्षेत्र में भी आज आपका मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है, लेकिन आर्थिक जोखिम न उठाएं। आर्थिक तौर से किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। आज पारिवारिक लोगों का सपोर्ट मिलेगा। किसी संपत्ति विवाद में आज आपको उलझाया जा सकता है।

    मीन – आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का सामना करना होगा। आज आपके वर्कर आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण कार्य की स्थिति में गिरावट आएगी। आज आपको कहीं से बेवजह अपमानित होना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य है। आर्थिक जोखिम आज न उठाएं। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे।

    Post Views: 200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM मोदी की अपील पर यहां के CM का बड़ा फैसला, कहा- ‘अगले आदेश तक…
    Next Article दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज बुधवार के ये अचूक उपाय: धन, नौकरी और व्यापार की परेशानी दूर करने के आसान उपाय…

    May 13, 2026

    आधी रात से सोना-चांदी होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क…

    May 13, 2026

    दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…

    May 13, 2026

    PM मोदी की अपील पर यहां के CM का बड़ा फैसला, कहा- ‘अगले आदेश तक…

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज बुधवार के ये अचूक उपाय: धन, नौकरी और व्यापार की परेशानी दूर करने के आसान उपाय…
    • आधी रात से सोना-चांदी होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क…
    • दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…
    • आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…
    • PM मोदी की अपील पर यहां के CM का बड़ा फैसला, कहा- ‘अगले आदेश तक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?