छत्तीसगढ़:- दुर्ग में बड़ी घटना सामने आई है. यहां सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जल गए. चारों की मौत हो गई. मृतकों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है.
दुर्ग जिले के कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की जानकारी सामने आई है. मृतकों में तीन बड़े और एक करीब चार साल का बच्चा शामिल होने की बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के खपरी गांव में एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई. आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया.
बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए. आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया. लेकिन आग इतनी बिकराल थी कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला. मृतकों में एक डेढ़ माह की बच्ची भी शामिल है. दोपहर का वक्त होने की वजह से पूरा परिवार घर के अंदर ही था. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची है.
घटना के बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर ब्लॉस्ट इतना तेज था कि आसपास के घर हिल गए. वहीं धमाके के बाद आग तेजी से फैलना शुरू हो गई. चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला.
