नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क में बड़ा इजाफा कर दिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई श्रेणियों में कस्टम ड्यूटी को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया गया है। वहीं कुछ मामलों में 4.35% और 5.4% शुल्क को भी बढ़ाकर 10% किया गया है।
इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में सोना-चांदी और ज्वेलरी की कीमतों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। सर्राफा कारोबारियों और ज्वेलरी उद्योग पर इसका सीधा असर पड़ेगा
बढ़ा हुआ शुल्क आज आधी रात से लागू हो जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद देश में सोने समेत अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
