Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में मात्र गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल वीडियो…
    मध्य प्रदेश

    जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में मात्र गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल वीडियो…

    By Tv36 HindustanMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सीएम डॉ. यादव ने किया तत्काल अमल

    13 में से घटाकर काफिले में शामिल कीं 8 गाड़ियांजनता से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की अपील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज 8 गाड़ियां चलेंगी। उनके फैसले के दूसरे दिन उनके कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कारकेड में गाड़ियों की संख्या करीब-करीब आधी है।

    गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उनके अपील करते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे। इतना ही नहीं, किसी क्षेंत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी।

    काफिले में गाड़ियों की संख्या दिखी कम
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे भी यात्रा के समय कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। सीएम डॉ. यादव ने जनता से भी अपील की है कि वे जितना हो सके उतना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उनके फैसले ठीक एक दिन बाद सीएम डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने जो कहा उसकी बानगी दिखाई दी। उनके काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां ही दिखाई दीं। इस काफिले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से ये अपील
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील है कि वे पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।

    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना इस बदलाव का उत्सव…
    Next Article ट्रंप की यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ट्रंप की यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार…

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना इस बदलाव का उत्सव…

    May 13, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, प्रधानमंत्री के ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर लिया फैसला, जनता से भी की ये अपील…

    May 13, 2026

    लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटीं ये एक्टर नए लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल…

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्रंप की यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार…
    • जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में मात्र गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल वीडियो…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना इस बदलाव का उत्सव…
    • विधानसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, प्रधानमंत्री के ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर लिया फैसला, जनता से भी की ये अपील…
    • लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटीं ये एक्टर नए लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?