नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेन-जी से कनेक्ट करने के लिए अब एक्स के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव होने का फैसला कर लिया है। इंस्टाग्राम पर आते ही उन्होंने अपनी पहली रील से ही तहलका मचा दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने जेन-जी को संबोधित करते हुए अपनी पहली रील गुरुवार रात शेयर की थी, जिसने 24 घंटे में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर इंस्टाग्राम रील पर सबसे ज्यादा व्यूज (303 मिलियन से ज्यादा) का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले का रिकॉर्ड 300 मिलियन व्यूज का था।
NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को ‘जेन-जी’ का आंदोलन बताया जा रहा है। ‘जेन-जी’ की अपनी अलग पसंद और प्राथमिकताएं हैं और वे फेसबुक या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म के मुकाबले इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट के सहयोगियों को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने और उस पर अपनी एक्टिविटी बढ़ाने की सलाह दी है।
