छत्तीसगढ़:– प्रदेश पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिक्लबॉल लीग का आयोजन दिनांक 13 -14 मई कों स्पलेश एंड स्मेश पिक्लबॉल कोर्ट श्याम नगर में किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश के 60 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन के अपनी टीम कों विजयी बनाने का प्रयासों करेंगे। इस अवसर पर छः टीम कॉनक्रिट कोर्ट किंग (कप्तान शौर्य मानिक ), टीम विजिआर(कप्तान अजय नायक ), टॉप कोर्ट टाइटन्स(कप्तान मोनेश यादव ), फैंटम पेडलर्स(कप्तान विशाल nishad), वीआईपी क्लब रेंजर्स(कप्तान अजय तांडी ) एवं पीकल प्रो (कप्तान लुकेश नेताम )।
अपने तरह कि पहली आयोजित इस प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों कों उनके ऑक्शन मूल्य का पंद्रह प्रतिशत कैश रीवार्ड दिया जायेगा, साथ हो विजेताओं कों एक लाख रूपये एवं उपविजेता कों 50 हजार रूपये कि इनामी राशि दी जा रहीं है, कल प्रातः खिलाड़ियों कों टीशर्ट वितरण के पश्चात् प्रत्यर्क टीम के लिटिल चेम्पस ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में एक दस वर्ष से कम आयु वर्ग का खिलाड़ी का लीग मैच आयोजित किया जाएगा। जिसमे टॉप कोर्ट टायत्न के रेयांन कपूर, वीआईपी क्लब रेंजर्स के आर्यवीर सिंग, टीम वि जी आर के अथर्व पांडे, फैंटम पैडलरस के अंश नथानी, पीकल प्रो के अद्विक सिंग एवं कॉनक्रिट कोर्ट किंग के आर्यन भाटिया है इसके साथ ही फेटम पेडलर्स एवं टॉप कोर्ट टाइटन्स के मध्य मैच से इस लीग का आरम्भ होगा। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शाम 6 बजे होगा एवं लीग के मेचेस खेले जायगे इस टूर्नामेंट के चीफ कोरडीनेटर सुमित कटारिया है छग प्रदेश पिक्लबॉल के सेकरेट्री रूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है।
