Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विदेश यात्रियों को AIR INDIA की सौगात मुफ्त ट्रैवल SIM कार्ड से सफर आसान, जाने ऐसे मिलेगा लाभ…
    समाचार

    विदेश यात्रियों को AIR INDIA की सौगात मुफ्त ट्रैवल SIM कार्ड से सफर आसान, जाने ऐसे मिलेगा लाभ…

    By Tv36 HindustanOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जब कभी विदेश की यात्रा करते है तो दिमाग में मोबाइल की सिम को लेकर सवाल रहता है कि विदेश जाने पर अपने फोन से कैसे बात होगी। इस समस्या के समाधान के लिए एयर इंडिया ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिहाज से नई पहल शुरू की है। AIR INDIA ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए EasyRoam नाम से ट्रैवल SIM सेवा शुरू की है।

    इस सुविधा के तहत यात्रियों को विदेश में कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा के लिए अलग से स्थानीय SIM खरीदने की जरूरत कम हो सकती है। EasyRoam को एयर इंडिया ने Tata Communications के साथ मिलकर बनाया है।
    फिजिकल SIM और E-SIM दोनों का विकल्प
    EasyRoam एकब्रांडेड ट्रैवल SIM है, जिसे यात्री फिजिकल SIM कार्ड और E-SIM, दोनों रूपों में ले सकेंगे। इसे AIR INDIA के विशेष वेबपेज के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, शुरू में SIM कार्ड बिना शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि इसका इस्तेमाल करने के लिए चुने गए रोमिंग पैक का शुल्क देना होगा।

    30 देशों में शुरू हुई EasyRoam की सुविधा
    एयर इंडिया की EasyRoam की रोमिंग सुविधा फिलहाल 30 देशों में उपलब्ध होगी। इनमें उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया के प्रमुख देश शामिल हैं। रोमिंग पैक की शुरुआती कीमत 241 रुपये रखी गई है। इस पर लागू टैक्स अलग से देना होगा और अंतिम कीमत यात्री के गंतव्य तथा चुने गए प्लान पर निर्भर करेगी।
    डेटा प्लान पर अतिरिक्त डेटा
    EasyRoam के तहत डेटा प्लान लेने वाले ग्राहकों को 1GB तक अतिरिक्त डेटा भी मुफ्त मिल सकता है। यह लाभ मालदीव और मॉरीशस को छोड़कर कवर किए गए देशों में उपलब्ध होगा। यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार केवल डेटा वाला प्लान या वॉयस और डेटा दोनों वाला प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी।
    190 देशों तक नेटवर्क बढ़ाने का लक्ष्य
    AIR INDIA के अनुसार EasyRoam की कवरेज को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर 190 देशों तक ले जाने की योजना है। यात्री अपने गंतव्य के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे या वर्ल्डवाइड प्लान का विकल्प भी ले सकेंगे। सेवा में डेटा इस्तेमाल की निगरानी के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट की सुविधा भी होगी, जिससे यात्री अपने खर्च और डेटा खपत पर नजर रख सकेंगे।

    AIR INDIA का कहना है कि EasyRoam का उद्देश्य विदेश पहुंचने के बाद SIM या मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था करने की परेशानी को कम करना है। सेवा फिलहाल एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है और बाद में इसे मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनाना पाटकर के निधन से दुखी हुए दुखी हुए ये एक्टर बोले- बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर…
    Next Article सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    40 की उम्र के बाद त्वचा को सिर्फ ग्लो नहीं, पोषण भी चाहिए, चंदन-जौ का ये फेस पैक करेगा कमाल…

    October 8, 2026

    किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

    October 8, 2026

    सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत…

    October 8, 2026

    नाना पाटकर के निधन से दुखी हुए दुखी हुए ये एक्टर बोले- बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर…

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 40 की उम्र के बाद त्वचा को सिर्फ ग्लो नहीं, पोषण भी चाहिए, चंदन-जौ का ये फेस पैक करेगा कमाल…
    • किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
    • सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत…
    • विदेश यात्रियों को AIR INDIA की सौगात मुफ्त ट्रैवल SIM कार्ड से सफर आसान, जाने ऐसे मिलेगा लाभ…
    • नाना पाटकर के निधन से दुखी हुए दुखी हुए ये एक्टर बोले- बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?