Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रेलवे का बड़ा झटका ये 77 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और कई घंटों लेट देखिए पूरी लिस्ट…
    छत्तीसगढ

    रेलवे का बड़ा झटका ये 77 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और कई घंटों लेट देखिए पूरी लिस्ट…

    By Tv36 HindustanMay 14, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी वाली खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के लाखों यात्रियों पर असर पड़ने की आशंका है। खासतौर पर समर वेकेशन के दौरान ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ रहती है, ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को टिकट, यात्रा और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से बिलासपुर रेल मंडल ने कई ट्रेनों को रद्द करने, रूट बदलने और कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त करने का फैसला लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और 5 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी।

    रेलवे के इस फैसले का असर सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर भारत के कई राज्यों के यात्रियों को भी इसका सामना करना पड़ेगा। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
    इन ट्रेनों का बदला गया रूट
    रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है। 11 और 13 जून को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस अब झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी। वहीं 13 और 15 जून को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी बदले हुए रूट से संचालित होगी।

    इसके अलावा सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलाया जाएगा।

    कई ट्रेनें गंतव्य से पहले ही होंगी समाप्त
    रेलवे ने कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का भी निर्णय लिया है। 8 से 19 जून तक गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। वहीं कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी और कोरबा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

    इसी तरह विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस, कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

    कई ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी
    रेलवे ने यात्रियों को यह भी जानकारी दी है कि कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चलेगी, जबकि सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट रहेगी। इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस, हसदेव एक्सप्रेस और शिवनाथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद्द रहने की तारीख
    18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 18 जून
    18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 8 से 19 जून
    18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 8 से 19 जून
    13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 से 16 जून
    13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 10 से 14 जून
    12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 11 से 15 जून
    12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 12 जून
    12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 14 जून
    22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 12 व 15 जून
    22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 14 व 17 जून
    20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 10 जून
    20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 13 जून
    12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 10 व 11 जून
    12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 12 व 13 जून
    22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 14 जून
    22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 16 जून
    22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस 13 जून
    22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 16 जून
    20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 13 जून
    20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 14 जून
    22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 जून
    22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस 12 जून
    17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून
    17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस 15 जून
    17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 11 जून
    17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 14 जून
    17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 9 व 13 जून
    17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 12 व 16 जून
    20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 14 जून
    20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 17 जून
    22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 13 जून
    22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 16 जून
    22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस 10 जून
    22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 11 जून
    20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 10 जून
    20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 11 जून
    12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 12 जून
    12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 14 जून
    20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 9 जून
    20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस 11 जून
    22909 बलसाड-पुरी एक्सप्रेस 11 जून
    22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस 14 जून
    22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 9 जून
    22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 11 जून
    20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 13 जून
    20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 15 जून
    22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 12 जून
    22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 जून
    13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस 15 जून
    13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस 15 जून
    12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 17 जून
    12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 12 व 13 जून
    12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 14 व 15 जून
    12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 व 13 जून
    20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 13 व 14 जून
    20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस 9 व 12 जून
    12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस 11 व 14 जून
    12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 व 15 जून
    22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस 13 व 17 जून
    22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस 10 व 11 जून
    12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 12 व 13 जून
    12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 11 से 15 जून
    18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून
    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद्द रहने की तारीख
    68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 8 से 19 जून
    68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 7 से 18 जून
    68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 8 से 19 जून
    68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर 7 से 18 जून
    58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 8 से 19 जून
    58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 7 से 18 जून
    68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू 8 से 19 जून
    68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू 8 से 19 जून
    68737/68738 रायगढ़-бिलासपुर-रायगढ़ मेमू 8 से 19 जून
    58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर 8 से 19 जून

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी ये बधाई…
    Next Article केंद्र सरकार ने इतने खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    … तो इसलिए सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन…

    May 14, 2026

    केंद्र सरकार ने इतने खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार…

    May 14, 2026

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी ये बधाई…

    May 14, 2026

    प्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी, इतने तारीख से Heat Wave का अलर्ट बारिश-अंधड़ की भी चेतावनी…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • … तो इसलिए सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन…
    • केंद्र सरकार ने इतने खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार…
    • रेलवे का बड़ा झटका ये 77 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और कई घंटों लेट देखिए पूरी लिस्ट…
    • सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी ये बधाई…
    • प्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी, इतने तारीख से Heat Wave का अलर्ट बारिश-अंधड़ की भी चेतावनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?