नई दिल्ली:– रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। ट्रेन नंबर 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच (SLR छोर के पास) में, लुनी रिछा (LNR) और विक्रमगढ़ अलोट (VMA) के बीच, Km 729/02 (Loco) और 728/14-16 (SLR) पर, Down दिशा में आग लगने की सूचना मिली। प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।
किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या हताहत नहीं हुआ है। OHE सप्लाई तुरंत काट दी गई। प्रभावित B-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए हैं। ट्रेन नंबर 12955 को Mahidpur Road (MEP) पर रोक दिया गया। यह सेक्शन जल्द ही क्लियर कर दिया जाएगा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है: पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल।
