Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हैवानियत की हदें पार, यहां पर पानी पिया तो बाप-बेटे से चटवाया थूक, निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
    अपराध

    हैवानियत की हदें पार, यहां पर पानी पिया तो बाप-बेटे से चटवाया थूक, निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा

    By Tv36 HindustanMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– समाज में हम अक्सर बराबरी और मानवता की बड़ी-बड़ी बातें सुनते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर से आई एक खबर ने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। प्यास बुझाने जैसे बुनियादी काम के लिए एक बाप-बेटे को ऐसी सजा दी गई है जिसे सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी।

    यह हृदय विदारक घटना सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा संभरपुर गांव की है। बीती 2 मई की रात को एक दलित मजदूर अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ खेतों में काम कर रहा था। काम के दौरान बेटे को प्यास लगी, तो वह पास ही लगे एक सरकारी हैंडपंप पर पानी पीने चला गया। वहां रखे कुछ बर्तनों का उपयोग करना उस किशोर के लिए काल बन गया।
    आरोप है कि जैसे ही उसने वहां रखी बाल्टी और लोटे को हाथ लगाया, वहां मौजूद दबंगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। संजय राजपूत, उसका भाई दीपक और उनके साथियों ने किशोर को जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। दबंगों का तर्क था कि ‘नीच जाति’ के लड़के ने बर्तन छूकर उनका धर्म और पानी दोनों भ्रष्ट कर दिए हैं।

    मुर्गा बनाकर पीटा, जूते से पिलाया पानी
    दबंगों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने उस मासूम किशोर को बीच सड़क पर घसीटा और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसे ‘मुर्गा’ बनने पर मजबूर किया गया और लाठी-डंडों के साथ-साथ लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित पिता ने जो आपबीती सुनाई वह किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। पिता के अनुसार, हमलावरों ने अपना जूता उतारकर उसमें थूका और उस किशोर को चाटने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं, जूते में पानी भरकर उसे पीने के लिए विवश किया गया। जब पिता बेटे को बचाने दौड़ा, तो दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा। इस खौफनाक हमले में पिता की पसलियां टूट गईं और उसके बेटे का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
    एफआईआर लिखने में लग गए 13 दिन
    हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर और अमानवीय घटना होने के बावजूद यूपी पुलिस ने मामला दर्ज करने में 13 दिन लगा दिए। घटना 2 मई की है, लेकिन प्राथमिकी काफी देरी से दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में खेत में कूड़ा या डायपर फेंकने को लेकर पुराना विवाद भी सामने आया है।
    हालांकि, जिस तरह की बर्बरता किशोर के साथ की गई उसने विवाद के हर दूसरे पहलू को पीछे छोड़ दिया है। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों- संजय, दीपक, सागर और पटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी पनकी खुद इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके।

    Post Views: 4,725

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश सरकार का बड़ा दांव, अब 3 या 4 बच्चे होने पर मिलेंगे हजारों रुपये, जानें इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी…
    Next Article रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी ट्रेन में लगी आग, ये कोच जलकर राख, रेलवे कर्मियों ने डिब्बे को ऐसे किया अलग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ये योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे…

    August 1, 2026

    महंगी पढ़ाई, फिर भी बेरोजगारी की मार करोड़ों खर्च के बाद भी नौकरी की गारंटी क्यों नहीं…

    August 1, 2026

    आज शनिवार को इन राशि वालों के लिए क्या होगा खास, जानें कैसा रहेगा 1 अगस्त का भविष्यफल….

    August 1, 2026

    1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित ये नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव…

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ये योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे…
    • महंगी पढ़ाई, फिर भी बेरोजगारी की मार करोड़ों खर्च के बाद भी नौकरी की गारंटी क्यों नहीं…
    • आज शनिवार को इन राशि वालों के लिए क्या होगा खास, जानें कैसा रहेगा 1 अगस्त का भविष्यफल….
    • 1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित ये नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव…
    • 1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित ये नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?