मध्य प्रदेश:- बैतूल में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है.
बैतूल जिले के मुलताई और आसपास के इलाकों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है, जबकि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. भूकंप का असर बैतूल,पांढुर्ना और छिंदवाड़ा जिले की सीमा के आसपास देखा गया,जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
महसूस किए गए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. कलेक्टर ने भूकंप की पुष्टि की है. वहीं सिस्मोलॉजी विभाग ने भी आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं. जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए ज्यादातर जगहों पर लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए. हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिससे प्रशासन और आम जनता दोनों ने राहत की सांस ली है.
लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र बैतूल-छिंदवाड़ा सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है. बैतूल जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनमें विशेष रूप से मुलताई पुलिस थाना मुख्यालय और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ निवासियों ने भी जमीन में हल्के झटके महसूस होने की जानकारी दी. भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया और
उन्होंने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया. आम जनता से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.
3.9 तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
भूकंप की पुष्टि करते हुए बैतूल के कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने आगे कहा कि संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. विशेषज्ञों के अनुसार 3.9 तीव्रता का भूकंप ‘हल्की’ श्रेणी में आता है. हालांकि सतह के करीब होने के कारण कुछ क्षेत्रों में इसके झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं.
