Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गंगा का जल मिलेगा तभी संबंध सुधरेंगे, 30 साल पुराने फरक्का संधि के रिन्यूअल पर अड़ा ये देश…
    राष्ट्रीय

    गंगा का जल मिलेगा तभी संबंध सुधरेंगे, 30 साल पुराने फरक्का संधि के रिन्यूअल पर अड़ा ये देश…

    By Tv36 HindustanMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बांग्लादेश की सत्तारूढ़ BNP सरकार ने भारत के साथ रिश्तों को गंगा जल समझौते से जोड़ दिया है. ढाका ने साफ कहा कि अगर दोनों देशों के रिश्ते बेहतर करने हैं तो दिसंबर में खत्म हो रही गंगा जल बंटवारा संधि को बांग्लादेश की जरूरतों के हिसाब से नए सिरे से करना होगा.

    बांग्लादेश और भारत के रिश्तों के बीच एक बार फिर पानी बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है. ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम में बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी BNP के महासचिव और ग्रामीण विकास मंत्री मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने साफ कहा कि भारत के साथ अच्छे रिश्तों का भविष्य अब गंगा जल बंटवारा समझौते पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 में खत्म हो रही गंगा वॉटर शेयरिंग ट्रीटी को नए सिरे से बांग्लादेश की “उम्मीदों और जरूरतों” के मुताबिक तैयार किया जाना चाहिए.

    आलमगीर ने कहा कि ढाका भारत को एक स्पष्ट संदेश देना चाहता है कि नई संधि पर जल्द बातचीत शुरू होनी चाहिए. उनका कहना था कि जब तक नया समझौता नहीं हो जाता, तब तक पुरानी संधि को जारी रखा जाए. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में जल बंटवारे के समझौते किसी तय समय सीमा तक सीमित नहीं होने चाहिए.

    भारत से बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा को बांग्लादेश में पद्मा कहा जाता है. खेती, पीने के पानी, मछली पालन और पर्यावरण के लिहाज से यह नदी बेहद अहम मानी जाती है. बांग्लादेश का दावा है कि फरक्का बैराज की वजह से सूखे मौसम में पानी का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे कई इलाकों में खारापन बढ़ा है और खेती को नुकसान पहुंचा है.

    हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने पद्मा नदी पर एक बड़े बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. यह प्रोजेक्ट 2033 तक पूरा होने की उम्मीद है. ढाका का कहना है कि इसका मकसद फरक्का बैराज के “नकारात्मक प्रभाव” को कम करना है. हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे नदी में गाद जमा होने और जलस्तर बढ़ने की समस्या और गंभीर हो सकती है.

    इससे पहले BNP नेताओं ने तीस्ता जल समझौते को लेकर भी पश्चिम बंगाल की राजनीति पर निशाना साधा था. BNP के नेताओं ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी की सरकार की वजह से भारत-बांग्लादेश के बीच तीस्ता समझौता अटका हुआ है. साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई थी कि इससे तीस्ता वार्ता आगे बढ़ सकती है.

    भारत की तरफ से फिलहाल यही कहा गया है कि दोनों देशों के बीच जल विवादों को सुलझाने के लिए पहले से कई द्विपक्षीय तंत्र मौजूद हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और बांग्लादेश 54 साझा नदियों से जुड़े मुद्दों पर नियमित बातचीत करते रहते हैं. लेकिन जिस तरह से BNP सरकार ने अब गंगा समझौते को सीधे रिश्तों से जोड़ दिया है, उससे आने वाले महीनों में पानी की राजनीति दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा मुद्दा बन सकती है.

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article45 डिग्री की भीषण गर्मी का मिला ये तोड़, रोज पिएं ठंडक से भरपूर ये देशी शरबत, पेट रहेगा एकदम कूल-कूल…
    Next Article रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कुर्ता-पायजामा पहनकर पूजा में शामिल हुए कलेक्टर और SP, भोजशाला में दूसरे दिन भी भव्य अनुष्ठान देखे ये सुंदर नजारा…

    May 17, 2026

    IPL से चमका रायपुर स्टेडियम सरकार और क्रिकेट संघ दोनों को हुआ बड़ा ये फायदा…

    May 17, 2026

    राजधानी के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे प्रदेश के इन शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार…

    May 17, 2026

    भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत मटियारा का निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस…

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कुर्ता-पायजामा पहनकर पूजा में शामिल हुए कलेक्टर और SP, भोजशाला में दूसरे दिन भी भव्य अनुष्ठान देखे ये सुंदर नजारा…
    • IPL से चमका रायपुर स्टेडियम सरकार और क्रिकेट संघ दोनों को हुआ बड़ा ये फायदा…
    • राजधानी के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे प्रदेश के इन शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार…
    • भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत मटियारा का निधन, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस…
    • रायपुर और बस्तर में अमित शाह के ये बड़े कार्यक्रम, 3 दिन प्रदेश में रहेंगे गृहमंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?