Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    छत्तीसगढ

    विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    By Tv36 HindustanMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– कांकेर जिले में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। अंतागढ़ विकासखंड के 27 सरपंचों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया है। सरपंच पिछले तीन दिनों से विकास कार्यों की मंजूरी और फंड जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सरपंचों ने 20 मई को अपर कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा को अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि सरपंच संघ का दावा है कि 50 से अधिक सरपंचों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन प्रशासन ने फिलहाल 27 इस्तीफों की पुष्टि की है।

    “एक साल से नहीं मिली किसी काम की मंजूरी”
    इस्तीफा देने वाले सरपंचों का आरोप है कि पिछले एक साल से ग्राम पंचायतों में कोई नया विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण लगातार उनसे विकास कार्यों का हिसाब मांगते हैं, लेकिन फंड और प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिलने की वजह से वे कोई जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। सरपंचों के अनुसार, बिना बजट और स्वीकृति के पंचायत संचालन करना बेहद कठिन हो गया है। यही कारण है कि उन्होंने सामूहिक इस्तीफे का फैसला लिया।

    पहले भी हो चुका है आंदोलन
    सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया हो। पिछले वर्ष भी सरपंच संघ ने प्रदर्शन किया था। उस समय जिला प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर लंबित विकास कार्यों को मंजूरी देने का आश्वासन दिया था। सरपंचों का आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और जमीनी स्तर पर विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। इससे नाराज होकर उन्होंने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

    प्रशासन ने दावों को बताया अस्पष्ट
    वहीं जिला पंचायत प्रशासन ने सरपंचों के आरोपों को पूरी तरह सही नहीं माना है। जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन पंचायतों में अतिरिक्त कार्यों की आवश्यकता है, वहां के सरपंच सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का यह भी कहना है कि सरपंच संघ की मांगें स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई हैं।

    कलेक्टर बोले- मांगों पर किया जा रहा विचार
    इस पूरे मामले पर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि सामूहिक इस्तीफे की कोई वैधानिक मान्यता नहीं होती। हालांकि सरपंचों की मांगों पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे विकास कार्यों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

    पंचायत राजनीति में बढ़ सकती है हलचल
    27 सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे के बाद कांकेर जिले की पंचायत राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यदि प्रशासन और सरपंच संघ के बीच सहमति नहीं बनती, तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

    Post Views: 295

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…
    Next Article आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…

    May 21, 2026

    नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

    May 21, 2026

    मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…

    May 21, 2026

    e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…
    • विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…
    • मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…
    • e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?