Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नौतपा में तप रहा प्रदेश 45.5°C पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट…
    छत्तीसगढ

    नौतपा में तप रहा प्रदेश 45.5°C पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट…

    By Tv36 HindustanMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– नौतपा शुरू होते ही भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी गर्मी का प्रकोप जारी है और यहां पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेशवासियों को राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर में 44.5 डिग्री, दुर्ग में 44.7 डिग्री, अंबिकापुर में 42.4 डिग्री, जगदलपुर में 42 डिग्री और पेंड्रारोड में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44-45 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 मई से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

    प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में मौसम बदलने की संभावना सबसे ज्यादा बताई जा रही है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। अचानक मौसम बदलने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    राजधानी रायपुर में भी बुधवार को भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

    Post Views: 110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, कहीं धन लाभ तो कहीं करियर में मिलेगा बड़ा मौका…
    Next Article इस बकरीद पर बदला सरकारी अवकाश, जानें कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस के जल से स्नान का पुण्य लाभ :मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    May 27, 2026

    SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, इन राज्यों पर पड़ेगा असर…

    May 27, 2026

    इस बकरीद पर बदला सरकारी अवकाश, जानें कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस…

    May 27, 2026

    आज मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, कहीं धन लाभ तो कहीं करियर में मिलेगा बड़ा मौका…

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस के जल से स्नान का पुण्य लाभ :मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    • SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, इन राज्यों पर पड़ेगा असर…
    • इस बकरीद पर बदला सरकारी अवकाश, जानें कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस…
    • नौतपा में तप रहा प्रदेश 45.5°C पहुंचा पारा, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट…
    • आज मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, कहीं धन लाभ तो कहीं करियर में मिलेगा बड़ा मौका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?