नई दिल्ली:– मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और शांति वार्ता के बीच सोने-चांदी कीमतों में पुथल-पुथल का माहौल बना दिया है। महीने के पहले दिन कीमती घातूओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार (1 जून) को मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) में शुरुआती कारोबार में सोने के दाम में 0.78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
सोमवार सुबह सोने की कीमत में 1,500 रुपये से अधिक की गिरावट आई 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,59,656 रूपये पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई। चांदी फिलहाल 2,66,302 रुपये प्रतिकिलो के कीमत पर ट्रेंड कर रहा थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी कीमत में यह गिरावट कच्चे तेल की दाम में आई बढ़ोतरी की नतीजा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलोग्राम)
मुंबई ₹1,57,030 ₹1,43,940 ₹2,79,900
दिल्ली ₹1,57,180 ₹1,44,090 ₹2,79,900
कोलकाता ₹1,57,030 ₹1,46,290 ₹2,79,900
हैदराबाद ₹1,57,030 ₹1,46,290 ₹2,79,900
बेंगलुरु ₹1,57,180 ₹1,46,290 —
चेन्नई ₹1,59,590 ₹1,46,290 ₹2,89,900
सराफा बाजार में आज का भाव
सराफा बाजार में सोने-चांदी कीमत के ताजा भाव की बात करे तो इसमें थोड़ी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाले सोने के भाव में 820 रुपये की गिरावट आई और यह 1,56,220 पर ट्रेड कर रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट वाले सोने 750 सस्ता हुआ है और 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट वाला सोना 610 रूपये गिरकर 1,17,170 रूपये पर ट्रेड कर रहा है। जबकि चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों की बात करें तो इसमें थोड़ी गिरावट आई है। जिसका असर डॉलर के मजबूत होने और तेल की बढ़ती कीमतों पर पड़ा है। विशेषज्ञों की माने तो निवेशक ईरान से साथ सीजफायर बढ़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
