नई दिल्ली:– महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सतारा इलाके से एक ऐसा संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहां एक पांच साल के मासूम बच्चे के यौन शोषण के आरोप में उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर स्थानीय सतारा पुलिस स्टेशन में 32 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।
जन्मदिन पर सहमे बच्चे ने मां के सामने खोला राज
मिली जानकारी के मुताबिक, अपना जन्मदिन होने के बावजूद बच्चा डरा-सहमा और परेशान नजर आ रहा था। उसके व्यवहार में अचानक बदलाव को देखकर उसकी मां को शक हुआ कि बच्चे के साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद, उसने बच्चे से प्यार से बात की और उसका भरोसा जीतकर उसकी परेशानी की वजह जानने की कोशिश की।
बात करते समय बच्चे ने अपनी मां को ऐसी बातें बताईं कि पूरा परिवार पूरी तरह से सदमे में आ गया। बच्चे ने रोते हुए अपने ऊपर हुए जल्मों के बारे में अपनी को बताया। बच्चे ने आरोप लगाया कि उसके पिता बार-बार उसके शरीर को गलत तरीके से छूते थे और उसके साथ यौन शोषण करते थे। इसके अलावा, बच्चे ने यह भी बताया कि उसे इस मामले को राज रखने के लिए यह कहकर धमकाया कि अगर मम्मी को बताया तो छत से फेंक दूंगा।
आरोपी पिता के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज
बच्चे द्वारा उस हुए अत्याचार की आपबीती सुनने के बाद मां ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर छत्रपति संभाजीनगर की सतारा पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसने के कहा कि आगे की जांच की जा रही है।
