Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पार्षद हत्याकांड का सीन रिक्रिएट बातों में उलझा कर पीठ पर घोंपा था चाकू नीचे गिरा तो गले पर किया वार फिर गाड़ी से भागे…
    अपराध

    पार्षद हत्याकांड का सीन रिक्रिएट बातों में उलझा कर पीठ पर घोंपा था चाकू नीचे गिरा तो गले पर किया वार फिर गाड़ी से भागे…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई तीन पुलिस ने पार्षद सूरज बंछोर के हत्यारोपियों के साथ क्राइम सीन का री क्रिएशन किया। पुलिस आरोपियों को हथखोज के बंधवा तालाब स्थित मंदिर के पास लेकर गई। इसके बाद आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया। आरोपियों ने 15 नवंबर की रात 9.30 महज 5 मिनट के अंदर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दिया उसका सीन क्रिएट करके बताया। पुलिस ने इसकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और गुपचुप तरीके से किया।

    भिलाई तीन थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल पूरी पुलिस फोर्स के साथ कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर के हत्यारोपी दिनेश पाल उर्फ दीनू, उत्तम सोना उर्फ बुड्ढा, दीपक साहू उर्फ भुरू और लोकेश साहू को लेकर घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान एएसपी सिटी और अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थे। आरोपियों को वहां ले जाने से पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षा घेरा में तब्दील किया और उसके बाद घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट कराया गया। पुलिस आरोपियों को अपने साथ साक्ष्य कलेक्ट करने भी ले गई।

    दीनू और उत्तम ने मिलकर की पार्षद की हत्या

    टीआई विनय सिंह बघेल ने बताया कि चारों आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाया गया। वहां आरोपियों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया उसको फिर से रुपांतरण करके बताया। आरोपी दिनेश पाल उर्फ दीनू ने बताया वह लोकेश को गाड़ी के पास खड़ा कर बुड्ढा व दीपक साथ तालाब पहुंचा। उस समय सूरज चप्पल उतार कर मंदिर के पास रखी लोहे की बेंच पर बैठा था। दीनू ने सूरज को नमस्कार कर उसका हालचाल लिया। इस दौरान जैसे ही दीनू की बातों में सूरज उलझ गया पीछे उत्तम उर्फ बुड्ढा ने सूरज की पीठ पर गुप्ती घोंप दिया। कुर्सी से जैसे सूरज जमीन पर गिरा दीनू ने चाकू से दो वार गले में किया और लोकेश की गाड़ी में बैठकर वहां से भाग निकले।

    नहीं मिला सूरज का मोबाइल

    टीआई विनय सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों के निशानदेही पर सर्चिंग टीम ने तालाब व उसके आसपास के क्षेत्र कई घंटे सूरज का मोबाइल खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपियों ने सूरज के मोबाइल को तालाब में फेंकना बताया था। सर्चिंग टीम व मछुआरों ने मिलकर 4 घंटे तक तालाब में मोबाइल खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके खून से सने कपड़े बरामद कर लिया है।

    आरोपियों से पूछताछ जारी

    डीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कई घंटे खोजने के बाद भी सूरज का मोबाइल नहीं मिला, लेकिन उनकी टीम ने खून से सने आरोपियों के कपड़े जब्त कर लिया है। पुलिस और भी साक्ष्य जुटा रही है। इसके लिए आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज उनसे पूछताछ की जा रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रभारी मंत्री श्री भगत ने ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का किया शुभारंभ किसानों को धान विक्रय में मिलेगी सहुलियत
    Next Article पानी के बदले पाइप से निकलने लगा पैसा नजारा देख लोग रह गए दंग रह गए जाने वायरल वीडियो की सच्चाई….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…

    July 27, 2026

    सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…

    July 27, 2026

    जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…

    July 27, 2026

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…
    • सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?