Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रभारी मंत्री श्री भगत ने ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का किया शुभारंभ किसानों को धान विक्रय में मिलेगी सहुलियत
    गैजेट

    प्रभारी मंत्री श्री भगत ने ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का किया शुभारंभ किसानों को धान विक्रय में मिलेगी सहुलियत

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 24 नवम्बर 2021। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज छुईखदान विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ठाकुरटोला में छात्रावास खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में किसानों को मशरूम बीज और स्वसहायता समूह की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि ठाकुरटोला में नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से अब किसान पास में ही आसानी से धान का विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य जनता की सेवा करना है और इस कार्य को ईमानदारीपूर्वक करना है।

    सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान के बेटे हैं और हमारे राज्य के मुखिया हैं। जिन्होंने अन्नदाता किसानों की समस्या को नजदीक से देखा है और उसे दूर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राज्य के मुखिया बनने के बाद लगातार किसानों, गरीबों और छत्तीसगढ़ निवासियों के लिए कार्य कर रहे हैं। किसानों को लाभ दिलाने और कृषि के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जा रहा है। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यही इसकी पहचान है। राज्य में खेती किसानी करने वाले नागरिक निवास करते हैं। जब कोई भी कार्य किसान के लिए किया जाता है, तब उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई देती है।

    शासन की योजनाओं का लाभ लगभग शत-प्रतिशत लोगों को मिल रहा है। आदिवासी अंचल के निवासियों का तेंदूपत्ता संग्रहण मुख्य कार्य है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तेंदूपत्ता का मूल्य 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया है। यहां के निवासियों को आगे बढ़ाने के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में 52 प्रकार के वन उत्पाद की खरीदी शासन द्वारा समर्थन मूल्य में किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचलों के निवासियों को मिल रहा है। सभी वर्ग के नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनाए गए है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान शासन ने इलाज, दवाई, भोजन की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंदों को नि:शुल्क चावल वितरण किया जा रहा है।

    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भूमिहीन मजदूर किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जर्जर स्कूलों का मरम्मत कार्य कराने निर्देशित किया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान, आदिवासी, महिला, दीदियों, मजदूरों के लिए कार्य कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद शासन द्वारा किसानों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आदिवासी अंचल क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण मुख्य कार्य है। जिसे शासन समर्थन मूल्य 4000 रूपए प्रति मानक बोरा में खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन किसान, गरीब, मजदूरों और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करते हैं।

    महिला सशक्तिकरण के लिए स्वसहायता समूह के साढ़े 12 हजार करोड़ रूपए कर्ज माफी किया है। शासन लगातार किसानों और मजदूरों के लिए कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि नवीन धान उपार्जन केन्द्र ठाकुरटोला सेवा सहकारी समिति पैलीमेटा से अलग करके बनाया गया है। नवीन धान उपार्जन केन्द्र ठाकुरटोला अंतर्गत 19 गांव शामिल हैं। जिसमें 1130 किसानों ने पंजीयन कराया है। अब किसान पास में ही अपना धान आसानी से बेच सकेंगे। पूर्व में पैलीमेटा के अंतर्गत 29 गांव शामिल थे। जिससे धान क्रय करने के लिए अधिक दबाव रहता था। नवीन धान उपार्जन केन्द्र के प्रारंभ होने से किसानों को साहुलियत होगी। अब पैलीमेटा में 10 गांव के 1262 किसान धान का विक्रय करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता पाल, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम श्री सुनील शर्मा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरबा शहर में स्थित संग्रहालय को मिलेगा नया लुक, पुरा-धरोहरों से परिचित होंगे लोग कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला संस्कृति एवं पुरातत्व संघ की बैठक हुई संपन्न
    Next Article पार्षद हत्याकांड का सीन रिक्रिएट बातों में उलझा कर पीठ पर घोंपा था चाकू नीचे गिरा तो गले पर किया वार फिर गाड़ी से भागे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…

    July 27, 2026

    सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…

    July 27, 2026

    जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…

    July 27, 2026

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धूम 4’ में नजर नहीं आएंगे रणबीर कपूर एक्टर ने खुद किया साफ, ‘लव एंड वॉर’ का किया जिक्र लेकिन ‘एनिमल पार्क’ पर चुप्पी…
    • सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा यहां जानिए…
    • जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें इन बातों का है खतरा…
    • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • महाप्रभु जगन्नाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा को बताया प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?