कोरबा:–पोडीं उपरोड़ा विकासखंड में अंधविश्वास बना विवाद की वजह, महिलाओं को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्यवाही शुरू
विकासखंड पोड़ी परोड़ा क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू टोना के आरोपी को लेकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने के दो मामले में सामने आए हैं दोनों मामलों में पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। 22 मई की दोपहर करीब 1:00 बजे गांव का निवासी तिलक राम धनुहार उसके घर पहुंचा और उस पर अपने बच्चों पर जादू टोना करने का आरोप लगने लगा महिला के अनुसार तिलक राम ने कहा कि उसके बच्चों की तबीयत खराब रहने के पीछे वही जिम्मेदार है आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील गालियां दी और धमकी देते हुए कहा कि यदि उसके बच्चों को कुछ हुआ तो वह उसे जान से मार देगा।
घटना से डरी शहमी महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
इसी तरह दूसरे मामले में भी एक महिला ने गांव के निवासी इतवार धनुवार पर जादू टोना का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने गाली गलौज करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है ।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में शिकायतों की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं को प्रसारित किए जाने की घटनाओं ने सामाजिक चिंता भी बढ़ा दी है।
