नई दिल्ली:– शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह और करियर की परेशानियों को दूर करने में बेहद प्रभावी माने जाते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से किए गए ये उपाय घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं।
शुक्रवार सुबह स्नान के बाद मां लक्ष्मी को कमल का फूल और खीर अर्पित करें। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। इस दिन सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, मिश्री या सफेद कपड़े का दान करना बेहद शुभ माना गया है। जिन लोगों को आर्थिक संकट या कर्ज की समस्या हो, वे शुक्रवार को “ॐ श्रीं श्रीये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
वहीं वैवाहिक जीवन में तनाव हो तो पति-पत्नी मिलकर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। मान्यता है कि शुक्रवार को किसी गरीब महिला को सुहाग सामग्री दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
