छत्तीसगढ़ :– आज कई बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही आज CM हेल्पलाइन 1076 का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा, जिससे आम जनता अपनी शिकायतें टोल-फ्री कॉल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए दर्ज कर सकेगी।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कड़ी में वह सुबह 11:00 बजे मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे, दोपहर 1:00 बजे सीएम हेल्पलाइन शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर दोपहर 2:00 बजे सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 4:00 मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, और शाम 6:00 मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रवाना होंगे। जहां वे NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा नीति आयोग की बैठक में भी छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस का खाद संकट और पेट्रोल-डीजल महंगाई पर प्रदर्शन
राजधानी रायपुर के VIP चौक पर कांग्रेस गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन करेगी। विपक्ष ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस सन्दर्भ में कांग्रेस 12 जून को रायपुर में कलेक्टोरेट का घेराव करेगी। रायपुर जिले के किसान और कार्यकर्ता राजधानी में एकजुट होंगे। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा, और प्रति एकड़ खाद कटौती का फैसला वापस लेने की प्रदर्शन करेगी। किसान कांग्रेस ने खाद-बीज संकट और लंबित भुगतान का मुद्दा उठाएंगे।
आज से शुरू होगी CM हेल्पलाइन 1076
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेल्पलाइन का शुभारंभ करेंगे। इस टोल फ्री कॉल, पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाट्सएप के ज़रिए लोग शिकायत कर सकेंगे। जिससे समस्या का निवारण तय समय और गुणवत्ता पर जोर होगा।
छग में आरटीई’ राशि बढ़ाने की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में निजी स्कूलों को ‘आरटीई’ यानी शिक्षा का अधिकार के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. चौदह साल बाद आरटीई प्रतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी की पहल शुरू की गई है. लोक शिक्षण संचालनालय ने समिति गठन के निर्देश जारी किए हैं, निजी स्कूलों का आरटीई को लेकर असहयोग आंदोलन खत्म हुआ और अब बढ़ी हुई राशि के तरीके पर भुगतान होगा. प्राइवेट स्कूलों द्वारा हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के बाद इस मांग के समर्थन में इस राशि की समीक्षा के लिए सरकारों ने समितियां गठित करने का भी आदेश जारी किया हैं.
