नई दिल्ली :– आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए के लिए पहला मुकाबला उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। श्रीलंका के डंबुला में खेली जा रही ट्राई-नेशन ए सीरीज में श्रीलंका-ए के खिलाफ डेब्यू करते हुए वैभव ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत तो की, लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।
आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव पर सभी की निगाहें टिकी थीं। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह इंडिया-ए की जर्सी में भी वही आक्रामक अंदाज दिखाएंगे जिसने उन्हें देश का सबसे चर्चित युवा बल्लेबाज बना दिया है। मैच शुरू होते ही उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और शुरुआती ओवरों में तीन चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। लेकिन चौथे ओवर में वह विकेट गंवा बैठे और बड़ी पारी खेलने का सपना अधूरा रह गया। वैभव को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। श आर्य, प्रभसिमरन सिंह जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। नया सेंसेशन बना दिया है
–
