नई दिल्ली:– यूं ही नहीं कहा जाता है कि जल ही जीवन है। शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। शरीर में पानी का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। खास करके गर्मियों के मौसम में अगर जरा भी पानी की कमी हो जाए तो पेट से संबंधित शिकायत, सर दर्द, पाचन में गड़बड़ी, चक्कर आना और स्किन पर भी इसका असर साफ दिखने लगता है।
काया आपको पता है महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स के दिनों में पानी कम पीने से बहुत सी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा एक्सपर्ट का मानना है। एक्सपर्टस मानते हैं कि कहती है कि महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। अगर पीरियड के दिनों में महिलाएं पानी की सही मात्रा नहीं पीती हैं, तो ब्लड फ्लो और पीरियड पेन पर इसका सीधा असर पड़ता है।
इसके अलावा अगर आप हैवी फ्लो से गुजर रही हैं और आपके शरीर में पानी की कमी हो जाए तो आपको कमजोरी हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान पानी कम पीने से क्या दिक्कतें हो सकती है
पीरियड्स के दिनों में अगर आप कम पानी पीती हैं तो इसका सीधा असर पीरियड क्रैम्प्स पर होता है। पीरियड्स क्रैम्प की एक बहुत बड़ी वजह इस दौरान पानी सही से न पीना है। डिहाइड्रेशन की वजह से पीरियड पेन बढ़ सकता है।
अगर आप इन दिनों में कम पानी पीती हैं तो इससे आपके शरीर में एयर एलीमेंट बढ़ जाता है। जिसकी वजह से पीरियड पेन बढ़ सकता है। इसलिए इन दिनों में क्रैम्प्स और अन्य मुश्किलों से बचने के लिए 8-10 गिलास पानी अवश्य पिएं।
जब आप कम पानी पीती हैं, तो इससे आपके गर्भाशय में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसकी वजह से क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं।
पीरियड के दिनों में कम पानी पीने से ब्लोटिंग, माइग्रेन, सिरदर्द, कमजोरी महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द होना, चक्कर आना और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।
पीरियड पेन से बचने के लिए सही मात्रा में पानी पिएं। अगर आपके शरीर में पानी की मात्रा सही होगी तो आपका दर्द लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
डिहाइड्रेटेड होने से यूरिन प्रॉब्लम भी हो सकता है। यह तब होता है जब आपके गुर्दे डीहाइड्रेटे हो जाते हैं। यदि आपका यूरिन सही से नहीं हो रहा है, तो आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है जिससे असुविधा हो सकती है।
डिहाइड्रेटेड होने से ब्लडप्रेशर कम होता है। जिससे ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है। यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, तो आपका लिक्विड बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे आप कमजोर महसूस कर सकती हैं क्योंकि त्वचा और मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करने के लिए हृदय को अधिक पंप करना पड़ता है।
