नई दिल्ली:– बारिश में भीगना किसे नहीं पसंद। इससे न सिर्फ मन प्रफुलित होता है बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचते है। इसलिए अगली बार जब भी आप बारिश में भीगें, तो घबराएं नहीं, बल्कि खुलकर मजा ले। दरअसल, बारिश के पानी में कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इंसानों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. इसमें अल्कालाइन PF होता है, जो बालों को मजबूत बनाने का काम करता है और बालों की डलनेस भी दूर करता है. इतना ही नहीं बारिश में भीगने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं। लेकिन बारिश में ज्यादा भीगने से तबियत भी ख़राब हो सकती है। इसलिए सावधानी जरूर बरते। तो चलिए जानते है बारिश में नहाने के फायदों के बारे में ,,,
बारिश में नहाने के फायदे
बाल रखे हेल्दी
बारिश आपके बालों को नैचुरली क्लीन करने में मदद करती है. बारिश में नहाने के बाद, आपको बस शॉवर लेना है और अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से वॉश करना है. बेहतर होगा कि आप इसके लिए नीम युक्त शैम्पू या साबुन का इस्तेमाल करें.
विटामिन बी 12
अगर आप 10 से 15 मिनट बारिश के पानी में नहाते हैं तो इससे आपके शरीर को विटामिन बी 12 मिल सकता है. लेकिन आप सुनिश्चित करें कि आप भीगने के बाद जल्दी से उचित साबुन से नहा लें, ताकि खुद को साफ कर सकें.
कान दर्द करे ठीक
बारिश में भीगना आपके हार्मोन को संतुलित करने का एक शानदार तरीका है. हार्मोन को नियंत्रित रखने के अलावा, बारिश का पानी कान की समस्याओं के लिए भी कारगर है. यह किसी भी तरह के कान के संक्रमण का इलाज करता है और कान के दर्द को दूर रखता है.
रैशेज होते हैं ठीक
बारिश में नहाने से न केवल आपका शरीर ठंडा होता है बल्कि रैश भी ठीक होते हैं। यह एक सिद्ध तथ्य है कि बारिश का पानी आपकी त्वचा के तापमान को संतुलित रखता है और गर्मियों में होने वाले रैश से छुटकारा दिलाता है.
हैप्पी हॉर्मोन होते हैं रिलीज
वहीं, बारिश में नहाने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं. इससे आपका तनाव दूर होता है.
तनाव को दूर करने में करें मदद
बारिश के पानी में एंडोफार्मिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पीनेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है।
