नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धापूर्वक किए गए कुछ उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, धन, विवाह, संतान, शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।
- भगवान विष्णु की पूजा करें
सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और तुलसी अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र की कम से कम 108 बार जप करें। - केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें, हल्दी लगाएं और घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। - पीली वस्तुओं का दान करें
गरीब या जरूरतमंद लोगों को पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, केसर, पीले फल या बेसन के लड्डू का दान करें। इससे धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है। - विष्णु सहस्रनाम या बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करें
गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम या बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। - गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं
इस दिन गाय को भीगी हुई चने की दाल और गुड़ खिलाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं कम होने की मान्यता है। - केसर या हल्दी का तिलक लगाएं
घर से निकलने से पहले हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। यह कार्यों में सफलता और सम्मान दिलाने वाला माना जाता है। - इन बातों का रखें ध्यान
गुरुवार के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटने से बचें।
घर में अनावश्यक कलह या अपशब्दों का प्रयोग न करें।
मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूरी रखें।
गुरुवार का विशेष मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
इस मंत्र की 108 बार माला करने से बृहस्पति ग्रह की शुभता बढ़ने और ज्ञान, धन तथा मान-सम्मान में वृद्धि होने की मान्यता है।
