Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » व्यापारियों को बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने पर भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने सीएम साय का जताया आभार…
    छत्तीसगढ

    व्यापारियों को बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने पर भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने सीएम साय का जताया आभार…

    By Tv36 HindustanJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– प्रदेश भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा खुदरा एवं थोक दुकानदारों के लिए ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के लाखों व्यापारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला बताया है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि इस निर्णय से व्यापारियों को अनावश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी, समय और संसाधनों की बचत होगी तथा प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में व्यापार या व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने के लिए 43 प्रकार के व्यवसायों को नगरपालिका ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने अथवा उसके नवीनीकरण की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है।
    उन्होंने बताया कि इस निर्णय का लाभ खुदरा एवं थोक दुकान संचालकों, किराना व्यापारियों, फल एवं सब्जी विक्रेताओं, डेयरी उत्पाद विक्रेताओं, बेकरी एवं मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट एवं भोजनालय संचालकों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों, कारखानों तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित अनेक व्यवसायों को मिलेगा। इससे व्यापारियों का समय बचेगा, अनुपालन का बोझ कम होगा तथा वे अपने व्यवसाय के विस्तार पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार व्यापार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने वाले निर्णय ले रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ आज देश के अग्रणी प्रदर्शन करने वाले राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। राज्य सरकार की नीतियों से सुशासन के साथ व्यापार, रोजगार और निवेश को नई गति मिली है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बना है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के माध्यम से भंडारण क्षमता बढ़ेगी, उद्योगों, व्यापारियों एवं किसानों को किफायती भंडारण सुविधाएं मिलेंगी तथा लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी। इससे प्रदेश में व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी। उद्योगोन्मुखी एवं निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए भी एक उभरते हुए आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

    अंत में श्री नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार को सरल एवं सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार के ऐसे निर्णय प्रदेश के आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    Post Views: 180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में ई-अटेंडेंस पर सख्त फरमान कम हाजिरी वाले शिक्षकों को मिली सैलरी, तो सीधे सस्पेंड होंगे संकुल प्राचार्य…
    Next Article जहरीला मशरूम खाने से लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 5 अस्पताल में भर्ती…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष और घर में आ सकती हैं कई परेशानियां…

    July 6, 2026

    किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, नक्सलवाद; बातचीत में CM साय ने बताया सरकार का ये महाप्लान…

    July 6, 2026

    जहरीला मशरूम खाने से लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 5 अस्पताल में भर्ती…

    July 6, 2026

    प्रदेश में ई-अटेंडेंस पर सख्त फरमान कम हाजिरी वाले शिक्षकों को मिली सैलरी, तो सीधे सस्पेंड होंगे संकुल प्राचार्य…

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष और घर में आ सकती हैं कई परेशानियां…
    • किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, नक्सलवाद; बातचीत में CM साय ने बताया सरकार का ये महाप्लान…
    • जहरीला मशरूम खाने से लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 5 अस्पताल में भर्ती…
    • व्यापारियों को बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने पर भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने सीएम साय का जताया आभार…
    • प्रदेश में ई-अटेंडेंस पर सख्त फरमान कम हाजिरी वाले शिक्षकों को मिली सैलरी, तो सीधे सस्पेंड होंगे संकुल प्राचार्य…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?