Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…
    कोरबा

    न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…

    By Tv36 HindustanSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- न्यायिक परिवार ने दी भावभीनी विदाई न्यायाधीश की पहचान केवल फैसलों से नहीं, बल्कि न्याय के प्रति निष्ठा, व्यवहार की निष्पक्षता और न्यायपालिका के प्रति कायम किए गए विश्वास से होती है। कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा का कार्यकाल इसी न्यायिक सोच की एक महत्वपूर्ण मिसाल के रूप में याद किया जाएगा। पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे श्री शर्मा के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, सम्मान और न्यायिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का साक्षी बना।

    विदाई नहीं, न्यायिक यात्रा के नए अध्याय का शुभारंभ

      समारोह में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि न्यायिक पद अपने आप में प्रतिष्ठा का विषय जरूर है, लेकिन उससे कहीं बड़ी जिम्मेदारी संविधान, कानून और आम नागरिक के विश्वास की रक्षा करना है।
    
      श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल में न्यायिक कार्यों के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए न्यायालयीन व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। लोक अदालत, विधिक जागरूकता और समझौता आधारित न्याय की दिशा में लगातार गतिविधियां संचालित हुईं।

    समारोह में न्यायिक परिवार की गरिमामयी मौजूदगी

     कोरबा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े प्रमुख न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें—

    गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा;
    डॉ. ममता भोजवानी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-पॉक्सो;
    सुनील कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश श्रम न्यायालय सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कु मयूर गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,सत्यानंद प्रसाद तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, कु डाली ध्रुव द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश फर्स्ट श्रेणी सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कु कुमुदिनी गर्ग प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, कु डिंपल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा सहित न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
    इसके अलावा लीलाधर सारथी विशेष न्यायाधीश! एसटी/एससी तथा अन्य अधिकारियों लीगल एड डिफ़ेंस कौंसिल पैरा लीगल वालंटियर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


    न्याय का मतलब केवल फैसला नहीं –विश्वास भी है

      विदाई समारोह ने एक महत्वपूर्ण सवाल यह भी सामने रखा न्यायपालिका की सबसे बड़ी ताकत आखिर क्या है? जवाब स्पष्ट है निष्पक्षता। कानून की नजर में हर व्यक्ति समान है न्यायालय में स्थितियां न्याय के तराजू को प्रभावित नहीं कर सकती वास्तविक सफलता तभी है जब कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी अदालत की चौखट पर खड़े होकर विश्वास कर सके कि उसकी बात सुनी जाएगी और कानून उसके साथ खड़ा होगा। 
       श्री शर्मा के कार्यकाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोक अदालत और समझौता आधारित विवाद समाधान को भी प्राथमिकता दी गई न्याय का उद्देश्य केवल मुकदमे  का अंतिम फैसला नहीं बल्कि जहां संभव हो वहां विवाद को संवाद सहमति और समझौता के माध्यम से समाप्त कर सामाजिक सौहार्द को बचाना भी है। इसीलिए लोक अदालत को "न हार, न जीत--समाधान" की न्याय व्यवस्था कहा जाता है। 
     अदालत बदल रही है न्याय का धर्म नहीं अब श्री संतोष शर्मा की न्यायिक यात्रा कोरबा से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की ओर बढ़ रही है जिम्मेदारी का दायरा बढ़ेगा लेकिन न्याय का मूल सिद्धांत वही रहेंगे *संविधान सर्वोपरि, कानून सर्वोपरि और न्याय सर्वोपरि+*

    भावुक हुआ न्यायिक परिवार

        विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री शर्मा के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया वातावरण में सम्मान के साथ भावुकता दिखाई दी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नाजिर दिनेश टेगनवार ने स्वागत भाषण दिया जबकि कार्यक्रम के संचालन में वरिष्ठ न्यायालय प्रबंधक अमित कुमार पाठक की भूमिका सराहनीय रही कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों एवं न्यायिक व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों की सहभागिता रही
    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    Next Article युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…

    September 8, 2026

    इन नौ सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 39.11 करोड़ रुपये स्वीकृत…

    September 8, 2026

    आखिर क्यों 30 किमी पैदल कलेक्टोरेट निकल पड़ीं एकलव्य स्कूल की बच्चियां CM साय हुए सख्त, कलेक्टर से फोन पर मांगा…

    September 8, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले इस हुंकार से चलाता है देश…
    • इन नौ सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 39.11 करोड़ रुपये स्वीकृत…
    • आखिर क्यों 30 किमी पैदल कलेक्टोरेट निकल पड़ीं एकलव्य स्कूल की बच्चियां CM साय हुए सख्त, कलेक्टर से फोन पर मांगा…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती…
    • न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?