Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार का बड़ा फैसला: एक से ज्यादा शादी करने वालों को नहीं मिलेगी इन सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकारी नौकरी भी जाएगी…
    समाचार

    सरकार का बड़ा फैसला: एक से ज्यादा शादी करने वालों को नहीं मिलेगी इन सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकारी नौकरी भी जाएगी…

    By Tv36 HindustanJuly 11, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली:– सरकार ने राज्य के बजट 2026-27 में एक बड़ा और सख्त प्रस्ताव पेश किया है। सरकार ने बहुविवाह (एक से अधिक शादी) करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रस्ताव रखा है कि ऐसे व्यक्तियों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, यदि कोई सरकारी कर्मचारी बहुविवाह का दोषी पाया जाता है, तो उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकेगा।।
    महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर
    वित्त मंत्री ने विधानसभा में कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और लैंगिक न्याय को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, बहुविवाह करने वाला कोई भी पुरुष राज्य सरकार की किसी भी अधिसूचित कल्याणकारी योजना का लाभ लेने का पात्र नहीं होगा।

    सरकारी कर्मचारियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
    बजट में असम सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1964 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसके तहत यदि कोई सरकारी कर्मचारी बहुविवाह का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जा सकेगा।
    आपराधिक मामलों में दोषियों पर भी सख्ती
    वित्त मंत्री जयंता मल्ला बरुआ ने यह भी प्रस्ताव रखा कि किसी भी आपराधिक कानून के तहत दोषी ठहराए गए व्यक्ति को राज्य सरकार की अधिसूचित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि यह कदम जिम्मेदार नागरिकता और कानून के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

    अगस्त से फिर शुरू होंगी कल्याणकारी योजनाएं
    सरकार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के कारण नियमित बजट समय पर पेश नहीं हो सका था, जिससे कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ। अब सरकार अगस्त 2026 से इन योजनाओं को दोबारा शुरू करेगी।

    6,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
    वित्त मंत्री ने बजट में विभिन्न लाभार्थी-केंद्रित योजनाओं के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। सरकार का कहना है कि सभी योजनाओं का संचालन एकीकृत डिजिटल लाभार्थी प्रणाली (Integrated Digital Beneficiary System) के माध्यम से किया जाएगा। इसमें आधार आधारित प्रमाणीकरण और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की व्यवस्था होगी, जिससे पात्र लाभार्थियों तक सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।

    यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो असम बहुविवाह और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर इस तरह का सख्त कदम उठाने वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा।

    Post Views: 635

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर सीएम साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत…
    Next Article बारिश, आंधी और बिजली अगले 6 दिन ऐसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राज्यपाल ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और…

    September 7, 2026

    घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के आसान तरीके, इन कामों से शुरू कर सकते हैं कमाई…

    September 7, 2026

    पेट्रोल कारों को लगा बड़ा झटका इस फ्यूल की बढ़ी ऐसी डिमांड, आंकड़े कर देंगे आपको हैरान…

    September 7, 2026

    मिर्जापुर का भौकाल 500 करोड़ वाली ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, 3 दिन में इतने करोड़ के पार पहुंची फिल्म…

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्यपाल ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और…
    • घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के आसान तरीके, इन कामों से शुरू कर सकते हैं कमाई…
    • पेट्रोल कारों को लगा बड़ा झटका इस फ्यूल की बढ़ी ऐसी डिमांड, आंकड़े कर देंगे आपको हैरान…
    • मिर्जापुर का भौकाल 500 करोड़ वाली ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, 3 दिन में इतने करोड़ के पार पहुंची फिल्म…
    • प्रदेश में थमी बारिश की रफ्तार, बढ़ा तापमान; 8 से 10 सितंबर तक इन जिलों में बरसेंगे बादल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?