Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं जानिए इसका वैज्ञानिक कारण…
    समाचार

    आखिर सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं जानिए इसका वैज्ञानिक कारण…

    By Tv36 HindustanJuly 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सांप बार-बार अपनी जीभ बाहर निकालते हैं, लेकिन यह किसी को डराने के लिए नहीं होता है। दरअसल, यह सांपों के लिए बेहद जरूरी होता है। इंसान अपने आसपास की चीजों पर निगरानी रखने के लिए जैसे अपने आंख, नाक व कान का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही सांप अपने आसपास के माहौल को समझने के लिए अपने जीभ का इस्तेमाल करता है।

    जीभ से वे हवा में मौजूद गंध के कणों को पकड़ते हैं और इससे उन्हें शिकार के बारे में, रास्ता और खतरे के बारे में भी पता चलता है।
    सांप का जीभ कैसे काम करता है
    सभी सांपों में वोमेरोनैसल अंग होता है, जिसे कभी-कभी जैकबसन अंग भी कहा जाता है। सांप के मुख के ऊपरी भाग पर स्थित यह विशेष अंग सूंघने का काम करता है। फिर इन्हीं सूक्ष्म रासायनिक कणों को सांप के मस्तिष्क द्वारा समझने में सहायता मिलती है। जीभ बहुत तेजी से हवा, पानी या जमीन से इन कणों को खोजकर जैकबसन अंग तक पहुंचाती है। अंग फिर इस जानकारी को मस्तिष्क तक पहुंचाता है, जो संदेश को समझता है और फिर सांप उसी के अनुसार, व्यवहार करता है।
    सांपों के होंठों की बनावट विशेष होती है, जिससे उनकी जीभ बिना मुंह खोले लगातार हवा का स्वाद ले पाती है।

    भोजन के लिए
    सांपों के जीभ बाहर निकालने का एक और कारण भोजन भी है। जैसा कि सभी को ज्ञात है कि सांप अपने भोजन के लिये दूसरों जीवों पर निर्भर रहते हैं। इसलिये वो अन्य जीवों का शिकार करने के लिये अपनी जीभ से उनका पता लगाने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि सांप की देखने की क्षमता बहुत कम होती है। यही वजह है कि अपना बचाव और शिकार करने के लिये वो जीभ का इस्तेमाल करते हैं।
    दो हिस्सों में बंटा सांप का जीभ
    सांप का जीभ बीचोबीच से लंबाई में दो भागों में बंटा होता है, जिससे वो चारों दिशाओं की स्थिति को आंक लेते हैं। सांप को तीन-डायमेंशनल महसूस करने में मदद मिलती है। जीभ के दोनों सिरे अलग-अलग दिशाओं से गंध पकड़ते हैं, जिससे सांप बहुत सटीक तरीके से जान पाते हैं कि गंध किस दिशा से आ रही है और कितनी दूर है।

    Post Views: 315

    After all chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार…

    July 15, 2026

    वाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन मोदी कैबिनेट ने लिए ये 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी…

    July 15, 2026

    ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सीएम साय…

    July 15, 2026

    सीएम साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल…

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं जानिए इसका वैज्ञानिक कारण…
    • इन कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार…
    • वाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन मोदी कैबिनेट ने लिए ये 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी…
    • ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सीएम साय…
    • सीएम साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?