कोरबा:–गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बनाने वाल *मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम ) हॉस्पिटल(* ने जन-जन के विश्वास और समर्थन के साथ अपनी स्थापना का एक सफल वर्ष पूर्ण कर लिया है। अत्यधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और मरीज के प्रति समर्पित सेवा भावना के कारण यह अस्पताल आज कोरबा और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभरा है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, उनकी प्राथमिक, प्रतिबद्धता हर व्यक्ति तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है ।इसी उद्देश्य के तहत पात्र-हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
एमजेएम हॉस्पिटल में आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर ,डायलिसिस सेंटर, कार्डियोलॉजी सेवाएं, 24 घंटे कार्डियक एम्बुलेंस, पैथोलॉजी लैब तथा शिशु रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों के लिए त्वरित और विशेषज्ञ उपचार की व्यवस्था ने अस्पताल को क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है।

अस्पताल की एक और बड़ी उपलब्धि यह है की छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ( सीएसईबी )के कर्मचारी एवं उनके परिजनों को भी कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारी परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
कोरबा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रिंस जैन के मार्गदर्शन और सेवा संकल्प ने अस्पताल की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है। मरीज के प्रति संवेदनशील व्यवहार आधुनिक तकनीक आधारित उपचार और बेहतर चिकित्सकीय परिणाम के कारण एमजेएम हॉस्पिटल ने महज एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास लगाता जारी रखेगा।
“सेवा, समर्पण और विश्वास– एमजेएम हॉस्पिटल का एक वर्ष स्वास्थ्य सेवाओं की ओर मजबूत कदम”
