Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    समाचार

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    By Tv36 HindustanJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– शाम को एक कप कड़क अदरक वाली चाय और गरमा-गरम कुरकुरे समोसे का मजा ही अलग होता है, लेकिन कई बार हेल्दी इटिंग की आदत रखने वाले समोसे खाना अवॉयड करते हैं। अगर आप भी हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, तो पारंपरिक आलू वाले समोसे आपके लिए सही विकल्प नहीं है।

    आमतौर पर समोसा मैदा से बनाया जाता है और उसे डीप फ्राई किया जाता है, जिससे इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए आज रागी (फिंगर मिलेट) के आटे से हेल्दी और टेस्टी समोसा बनाने की विधि बता रहे है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है।
    मैदा की जगह रागी क्यों चुनें?
    रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है। रागी फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। मैदा की तुलना में रागी ज्यादा पौष्टिक होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है। इसलिए समोसे जैसी पसंदीदा डिश को हेल्दी बनाने के लिए रागी एक अच्छा ऑप्शन है।
    रागी समोसा बनाने के लिए सामग्री
    आटा तैयार करने के लिए
    1 कप रागी का आटा
    थोड़ा-सा मैदा (बाइंडिंग के लिए)
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 छोटा चम्मच सौंफ
    स्वादानुसार नमक
    1 बड़ा चम्मच गरम तेल
    जरूरत अनुसार पानी
    स्टफिंग के लिए
    1 कप उबले और मैश किए हुए आलू
    ½ कप हरी मटर
    1 बारीक कटा प्याज
    3 बारीक कटी हरी मिर्च
    1 छोटा चम्मच जीरा
    एक चुटकी हल्दी पाउडर
    2 छोटे चम्मच इमली का गूदा
    स्वादानुसार नमक
    आवश्यकतानुसार तेल
    स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करें
    सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

    अब इसमें हल्दी, नमक, उबले हुए आलू और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ मिनट तक पकाने के बाद इमली का गूदा डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। तैयार स्टफिंग को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

    रागी का आटा गूंधें
    एक बड़े बाउल में रागी का आटा, थोड़ा-सा मैदा, जीरा, सौंफ, नमक और गरम तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंध लें। आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

    समोसे का आकार दें
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और प्रत्येक लोई को पतली पूरी की तरह बेल लें। अब इसे बीच से काटकर कोन का आकार दें। तैयार आलू की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह सील कर दें, ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न निकले।
    सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें
    एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार समोसों को धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तलने के बाद समोसों को किचन टिश्यू पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आप इसे और अधिक हेल्दी बनाने के लिए बेक भी कर सकते हैं।

    अब रागी से बने समोसे को पुदीने की चटनी, इमली की चटनी या गरमा-गरम मसाला चाय के साथ परोसें।

    Views: 910
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleयहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    Next Article आज इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, नौकरी-कारोबार में मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक राशिफल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव…

    November 24, 2026

    प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, सुबह कोहरे का अलर्ट; अगले दिनों में गिरेगा पारा…

    November 24, 2026

    हनुमान जी के 5 मुखों का क्या है गूढ़ रहस्य जानें श्रीराम-लक्ष्मण को पाताल लोक से मुक्त कराने की अद्भुत गाथा…

    November 24, 2026

    Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा…

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव…
    • प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, सुबह कोहरे का अलर्ट; अगले दिनों में गिरेगा पारा…
    • हनुमान जी के 5 मुखों का क्या है गूढ़ रहस्य जानें श्रीराम-लक्ष्मण को पाताल लोक से मुक्त कराने की अद्भुत गाथा…
    • Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा…
    • शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी यहां से मांगी बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट, मौत की सजा के बीच बढ़ी हलचल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?