कबीरधाम :– जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शासकीय मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम में 50 एमबीबीएस (MBBS) सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिल गई है।
इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम को 50 एमबीबीएस सीटों के संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 24 जुलाई 2026 को इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इसे कबीरधाम और प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
