Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…
    समाचार

    शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन…

    By Tv36 HindustanAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे देश के सबसे अनोखे और इनोवेटिव “साइबर जागृति अभियान” के तहत आयोजित किया गया।

    प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध सुरक्षित और जागरूक करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में 07 सप्ताह का “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।

    अभियान के तय कार्यक्रम के अनुसार, पहले सप्ताह में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दंत चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों और इंटर्न्स को पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बुनियादी साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान युवाओं को इस अभियान की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” से जोड़ा गया।

    छात्रों और इंटर्न्स को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक को क्लिक कर या QR Code को स्कैन करके, जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित युवाओं ने अपनी सेल्फी को स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी किया, ताकि साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
    यह प्रक्रिया इस महाभियान का मुख्य हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक तेजी से पहुंचाना है।
    जनभागीदारी से साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प
    दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस व्यापक अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी द्वारा किया गया है। राज्य पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिस तरह देश की आज़ादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह “साइबर जागृति अभियान” के लिए साथ मिलकर प्रदेश को साइबर सुरक्षित बनाना होगा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी छात्रों और इंटर्न्स ने पुलिस का सहयोग करते हुए छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

    Post Views: 290

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडॉ दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित…
    Next Article सोने के साथ चांदी में भी भारी गिरावट, जानें 19 अगस्त का ये ताजा भाव…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी …

    August 20, 2026

    जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…

    August 20, 2026

    अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी…

    August 20, 2026

    प्रदेश के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, 1.5 लाख की नौकरी ठुकराकर कर रहे UPSC की तैयारी…

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी …
    • जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…
    • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी…
    • प्रदेश के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, 1.5 लाख की नौकरी ठुकराकर कर रहे UPSC की तैयारी…
    • सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, 10 लाख व्यूज पर मिलेंगे ₹1 लाख तक, सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाओ और कमाओ, पढ़ें पूरी डिटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?