रायपुर :–:छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी कर दी है। उक्त आदेश में 14 डॉक्टरों के नाम शामिल हैं। तबादला सूची में रायपुर, कोरबा,कबीरधाम, राजनांदगांव, जशपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और मनेन्द्रगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रभारी अधिष्ठाता (डीन) और प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इन 14 डॉक्टरों का हुआ तबादला
- डॉ. प्रतिभा जैन शाह
प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम बनाया गया है।नेपाल बाढ़ राहत - डॉ. अजय कोसाम
प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव भेजा गया है। - डॉ. गोपाल सिंह कंवर
प्राध्यापक, मेडिसीन विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर बनाया गया है।
प्राध्यापक, सर्जरी विभाग एवं अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी-जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका - डॉ. रविकांत दास
प्राध्यापक, अस्थि रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा बनाया गया है। - डॉ. अविनाश मेश्राम
संचालक सह प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग बनाया गया है। - डॉ. आर.सी. आर्या
प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। - डॉ. राकेश निगम
प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर बनाया गया है। - डॉ. ए.आर. बेन
प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर भेजा गया है। - डॉ. ओंकार कश्यप
प्राध्यापक, बायोकैमिस्ट्री विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - डॉ. कुलदीप सांग
प्राध्यापक, दंतरोग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक के पद से प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग भेजा गया है। - डॉ. अमित अग्रवाल
प्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग बनाया गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के कई शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर कबीरधाम, जशपुर, अंबिकापुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और मनेन्द्रगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
