Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से इंदौर-भोपाल समेत इन 4 बड़े शहरों के 289 अस्पताल हो सकते हैं इससे बाहर…
    समाचार

    आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से इंदौर-भोपाल समेत इन 4 बड़े शहरों के 289 अस्पताल हो सकते हैं इससे बाहर…

    By Tv36 HindustanSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश :– आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ़्त इलाज कराने वाले मरीजों और निजी अस्पतालों के लिए बड़ी खबर है। 1 अक्टूबर से प्रदेश के चार प्रमुख मेट्रो शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में नियम कड़े होने जा रहे हैं।
    एंट्री लेवल एनएबीएच (NABH) के आधार पर सूचीबद्ध अस्पतालों को दी गई 6 महीने की रियायत अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। इसके बाद इन शहरों में आयुष्मान योजना से जुड़े रहने के लिए ‘फुल एनएबीएच’ (Full NABH) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। इस नए मानक को पूरा न करने पर चारों शहरों के 289 अस्पतालों की सम्बद्धता खत्म हो सकती है।
    भोपाल में सबसे गंभीर असर
    राजधानी भोपाल में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। भोपाल में कुल 163 NABH मान्यता प्राप्त अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें से केवल 24 अस्पतालों के पास ही फुल NABH की पात्रता है। बाकी 139 अस्पताल (लगभग 85%) अभी भी शुरुआती यानी ‘एंट्री लेवल NABH’ के भरोसे चल रहे हैं।

    यदि ये 289 अस्पताल 30 सितंबर तक ‘स्कोप ऑफ सर्विस’ (Scope of Service) के तहत फुल NABH प्रमाण पत्र हासिल नहीं कर पाते हैं, तो 1 अक्टूबर से इन्हें आयुष्मान भारत योजना की सूची से हटा दिया जाएगा।
    नियमों में क्या बदलाव आया है?
    जिस विशिष्ट इलाज (Speciality) के लिए अस्पताल को आयुष्मान की मान्यता मिली है, उसके अनुरूप उसे फुल NABH सर्टिफिकेट पेश करना अनिवार्य होगा। मेट्रो शहरों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में अस्पतालों के लिए ‘एंट्री लेवल NABH’ की व्यवस्था जारी रहेगी।
    हालांकि, इसके लिए जिला गुणवत्ता प्रत्यायन मूल्यांकन समिति (DQACC) में कम से कम 70 अंक का स्कोर लाना होगा। ट्राइबल क्षेत्रों में बिना NABH मान्यता के भी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा जारी रहेगी।

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleत्रिशूली-3A हाइड्रोपावर सुरंग में 9 दिन बाद चमत्कार, इतने मजदूर जिंदा बचाए गए, देखें …
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर सुरंग में 9 दिन बाद चमत्कार, इतने मजदूर जिंदा बचाए गए, देखें …

    September 4, 2026

    अर्जुन को लगी प्यास तो कृष्ण ने चलाया सुदर्शन चक्र, आज भी मौजूद है ये रहस्यमयी कुआं…

    September 4, 2026

    RTI में क्यों नहीं मिलेगी CCTV रिकॉर्डिंग हाईकोर्ट ने साफ किया नियम, जानें क्या है पूरा मामला…

    September 4, 2026

    जन्माष्टमी पर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम इन इलाकों में बारिश के आसार…

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से इंदौर-भोपाल समेत इन 4 बड़े शहरों के 289 अस्पताल हो सकते हैं इससे बाहर…
    • त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर सुरंग में 9 दिन बाद चमत्कार, इतने मजदूर जिंदा बचाए गए, देखें …
    • अर्जुन को लगी प्यास तो कृष्ण ने चलाया सुदर्शन चक्र, आज भी मौजूद है ये रहस्यमयी कुआं…
    • RTI में क्यों नहीं मिलेगी CCTV रिकॉर्डिंग हाईकोर्ट ने साफ किया नियम, जानें क्या है पूरा मामला…
    • जन्माष्टमी पर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम इन इलाकों में बारिश के आसार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?