Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोर गाँव, मोर पानी’ महाअभियान के तहत यहां आज होगा वृहद वृक्षारोपण…
    समाचार

    मोर गाँव, मोर पानी’ महाअभियान के तहत यहां आज होगा वृहद वृक्षारोपण…

    By Tv36 HindustanSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– जिले में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मोर गाँव, मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत शनिवार, 5 सितंबर को ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा।
    कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, रजक विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास जी तथा जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्री खोरबाहरा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू तथा ग्राम पंचायत जेवरा (एन) के सरपंच श्री प्रमोद साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न नगर पंचायतों के पदाधिकारी, पार्षद, सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    जल संरक्षण और हरित विकास को मिलेगा बढ़ावा

    ‘मोर गाँव, मोर पानी’ महाअभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने की दिशा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संदेश दिया जाएगा, ताकि भविष्य में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिल सके।
    जिला प्रशासन ने जिले के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

    Post Views: 485

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा बताई ये वजह…
    Next Article 7 साल तक साथ रहे, फिर शादी से इनकार और रेप का आरोप हाईकोर्ट ने केस किया…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..

    September 5, 2026

    सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

    September 5, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’…

    September 5, 2026

    मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..
    • सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’…
    • मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
    • 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?