कोरबा :– पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिला पुलिस इकाई में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 6 अधिकारी-कर्मचारियों की अस्थायी रूप से नई पदस्थापना की गई है। आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के तहत निरीक्षक विरासत कुजुर को रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र, सीएसईबी बनाया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना को समंस-वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को कटघोरा थाना प्रभारी से कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी से थाना प्रभारी कटघोरा की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं आरक्षक जितेन्द्र सोनी का थाना करतला से थाना श्यांग और आरक्षक नरोत्तम कुमार रात्रे का थाना श्यांग से थाना करतला तबादला किया गया है। आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने की अपेक्षा की गई है।
