Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक
    समाचार

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    By Tv36 HindustanSeptember 12, 2026No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा:–जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश
    सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में – कलेक्टर
    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विविध आयोजन
    जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश


    वाणिज्य, उद्योग, श्रम,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के इस अभियान को शासन, प्रशासन और जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से भव्य, व्यापक और प्रभावी स्वरूप के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।
    इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री गोपाल मोदी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, डीएफएओ कटघोरा श्री जितेंद्र उपाध्याय, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की तिथिवार कार्ययोजना के अनुरूप सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि अभियान का आयोजन जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायत, तहसील, नगर पंचायत, प्रमुख कस्बों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किए जाएं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक परिवर्तन की प्रेरक कहानियां अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बैठक में सेवा संकल्प अभियान की जिले में तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया जा चुका है तथा आयोजित होने वाले सभी गतिविधियों के दिन एवं तिथिवार कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है एवं समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

    ’17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ’

    सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता के साथ जिले के प्रमुख जन आस्था, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, विरासत एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों पर भी विशेष गतिविधियां आयोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कोरबा शहर के हृदय स्थल घण्टा घर चौक में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा जहां 51 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किये जायेंगे। इसी प्रकार पूरे जिले में 5 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत
    शासकीय कार्यालयों, सभी विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों, प्रमुख चौक चौराहों, सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी जन जन के घरों में आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा।

    मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगी नई पीढ़ी की विकसित भारत की कल्पना

    18 सितंबर से 03 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल के तहत विकसित भारत की संकल्पना तथा 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं 4 चरण में आयोजित की जाएंगी। साथ ही बच्चों की रचनात्मक कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

    नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ से पहुंचेगी जनकल्याण और बदलाव की कहानी’

    अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों और आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    आंगन मिलन सेवा’ में माताओं और बच्चों की होगी सहभागिता

    26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक विभिन्न दिवसों मे आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

    सेवा की कहानी’ में सामने आएंगी हितग्राहियों की सफलता की प्रेरक गाथाएं

    अभियान के दौरान शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को ‘सेवा की कहानी’ के रूप में संकलित किया जाएगा। हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों और सफलता की प्रेरक कहानियों को विभिन्न माध्यमों से आमजन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पात्र नागरिक भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित हों।

    सेवा ज्योति यात्रा’ से मजबूत होगा विकसित भारत का सामूहिक संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न जनभागीदारी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से गांव से लेकर जिला स्तर तक नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ेंगे नागरिक सेवा कार्यों से

    23 सितंबर से 25 सितंबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नदी एवं घाटों की स्वच्छता सहित अन्य जनहितैषी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाओं की पहुंच

    सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
    अभियान के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट जैसी विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जिले में व्यापक जनभागीदारी और जन आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
    क्रमांक 997/कमलज्योति/

    Post Views: 630

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये बड़े संकेत…
    Next Article बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ऋषि पंचमी पर देवी-देवता नहीं, आखिर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा जानें महिलाओं के लिए इसका खास रहस्य…

    September 13, 2026

    भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब…

    September 13, 2026

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश- साहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल…

    September 13, 2026

    जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 69वीं फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास…

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऋषि पंचमी पर देवी-देवता नहीं, आखिर क्यों होती है सप्तऋषियों की पूजा जानें महिलाओं के लिए इसका खास रहस्य…
    • भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब…
    • गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश- साहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल…
    • जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 69वीं फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास…
    • आज ग्रहों की चाल से किसकी बदलेगी जिंदगी की दिशा जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?