Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, इस चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन…
    समाचार

    सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए संवेदनशील पहल, इस चेयर से आसान होगा रोजमर्रा का जीवन…

    By Tv36 HindustanSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- दिव्यांग बच्चों के लिए छोटी-सी सुविधा भी उनके दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसी संवेदनशील सोच के साथ फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर, माना कैम्प, रायपुर द्वारा बहु दिव्यांग बालिका गृह में निवासरत सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए उनकी विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप सी.पी. चेयर (Cerebral Palsy Chair) उपलब्ध कराई गई। यह विशेष चेयर बच्चों को बैठने के दौरान आवश्यक सहारा और स्थिरता देने के साथ भोजन, अध्ययन और अन्य दैनिक गतिविधियों को अधिक सहज बनाने में मदद करेगी।
    सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों को शरीर की उचित स्थिति बनाए रखने और लंबे समय तक सुरक्षित एवं आरामदायक ढंग से बैठने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में उनकी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई सी.पी. चेयर उचित पोस्चर सपोर्ट प्रदान करती है। इससे बच्चों को दैनिक गतिविधियों में बेहतर सहभागिता के अवसर मिलते हैं और पुनर्वास प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।
    फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा बच्चों की आवश्यकताओं का आकलन कर उनके लिए उपयुक्त मॉडिफाइड सी.पी. चेयर उपलब्ध कराई गई। चेयर बच्चों को सही पोस्चर बनाए रखने, शरीर को आवश्यक स्थिरता देने तथा बैठने से जुड़ी गतिविधियों को अधिक सुविधा के साथ करने में सहयोग करेगी।

    यह पहल दिव्यांग बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और उनके जीवन को अधिक सहज एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उचित सहारा और अनुकूल सुविधाएं मिलने से बच्चों की दैनिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और पुनर्वास प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद मिलती है।
    बहु दिव्यांग बालिका गृह के बच्चों के लिए सी.पी. चेयर की उपलब्धता केवल एक सहायक उपकरण प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी गरिमा, सुविधा, सहभागिता और बेहतर जीवन की दिशा में सहयोग का माध्यम है। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार की पहल समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास सीएम साय…
    Next Article कॉपी चेक कराने के दौरान छात्रा को गलत तरीके से छूने का आरोप, इस स्कूल के शिक्षक की शिकायत; मोबाइल में व्यस्त रहने और पढ़ाई नहीं कराने के भी आरोप…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जंक फूड से दूरी बनाते ही शरीर में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव, जानें शुरुआती दिनों से लेकर लंबे समय तक के सफर…

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…

    September 19, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…

    September 19, 2026

    “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जंक फूड से दूरी बनाते ही शरीर में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव, जानें शुरुआती दिनों से लेकर लंबे समय तक के सफर…
    • बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…
    • नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…
    • “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीपों की रोशनी में पोषण का संकल्प प्रियतमा थांधी के नेतृत्व में आशीर्वाद से रोशन हुआ लालघाट
    • कल 9 घंटे के भीतर इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा IMD का अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?