
ओडगी । जिला रजवार समाज के निर्देश पर 2811 2021 दिन रविवार को ओडगी क्षेत्रीय समिति रजवार समाज का बैठक ग्राम समिति बिलासपुर में संपन्न हुआ जिसमें जिला सचिव हौसला प्रसाद राजवाड़े जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना रजवाड़े की उपस्थिति में वओडगी क्षेत्रीय रजवार समाज अध्यक्ष मोहन राम राजवाड़े के अध्यक्षता में सर्वप्रथम मां कुदरगढ़ी देवी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से बैठक प्रारंभ किया गया ।

जिसमें भू भाटक के समीक्षा एवं अन्य विषय पर चर्चा व समीक्षा किया गया बैठक में नशा मुक्ति बालिका शिक्षा व समस्त ग्राम समिति से परिवार सर्वे की जानकारी, समाज हित में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया , कार्यक्रम में और क्षेत्रीय सचिव लालमन राजवाड़े, मिथिलेश राजवाड़े, मनीराम राजवाड़े, रमेश राजवाड़े, दिलेश राजवाड़े , लालसाय राजवाड़े, बंस्वरूप राजवाड़े, सोमार साय रजवाड़े नंदू राम राजवाड़े, अनूप लाल राजवाड़े, सुखदेव राजवाड़े, भदर राम राजवाड़े , गोकुलराम राजवाड़े, राजेश्वर राजवाड़े व भारी संख्या में बैठक में 11 ग्राम के समिति के पदाधिकारी गण व रजवार समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।